फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   समस्या: मड़ावरा

समस्या: मड़ावरा

Tue, 21 Aug 2018 03:40 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 03:40 AM IST
विज्ञापन
समस्या: मड़ावरा
मड़ावरा में बारिश ने खोली विकास को पोल
विज्ञापन

नालियां चोक, सड़कों पर बह रहा कीचड़-पानी
अमर उजाला ब्यूरो
मड़ावरा (ललितपुर)। सोमवार शाम कस्बे में हुई झमाझम बारिश ने मड़ावरा में विकास को पोल खोलकर रख दी। कस्बे में अजमेरी कालोनी, मास्टर कालोनी, व्यायामशाला, टौरिया मोहल्ला समेत तमाम जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गयी। गौरतलब है कि मड़ावरा ग्रामपंचायत में नाली निर्माण, सीसी रोड, पुलिया निर्माण, नालियों की साफसफाई, पेयजल व्यवस्था आदि विकास कार्यों के लिये लाखों रुपये वार्षिक बजट शासन द्वारा भेजा जाता है। तहसील मुख्यालय एवं लाखों रुपये बजट आवंटित होने के बावजूद कस्बे में तमाम रास्ते और गालियां अभी भी ऐसी हैं जहां पर सीसी रोड और नालियों का अभाव है और ग्रामीणजन कीचड़ और गंदगी में से होकर गुजरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विकास कार्यों में भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। वर्तमान में ग्राम पंचायत द्वारा पुलिस थाना परिसर में सीसी रोड निर्माण कराया जा रहा है जहां आम आदमी एवं ग्रामीणों का आवागमन अपेक्षाकृत काफी कम होता है। सवाल यह भी है कि किसी अन्य सरकारी महकमे के परिसर को जिम्मेवारी ग्रामपंचायत से ज्यादा संबंधित विभाग की होनी चाहिये। जबकि ग्रामपंचायत को अन्य स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करने चाहिये। ग्रामीणों की प्रशासन से मांग है कि जलभराव की स्थिति से निपटने के लिये अजमेरी कालोनी, मास्टर कालोनी, व्यायामशाला, टौरिया मोहल्ला, मस्जिद के पास, प्राथमिक स्कूल आदि स्थानों पर सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य करवाया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed