{"_id":"598b6e084f1c1b97708b463e","slug":"21502309896-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य: चार घरों में मिले डेंगू वाहक एडीज मच्छरों के लार्वा, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य: चार घरों में मिले डेंगू वाहक एडीज मच्छरों के लार्वा, नोटिस
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार घरों में मिले डेंगू लार्वा, नोटिस
ललितपुर।
गत दिवस चौकाबाग निवासी एक युवक को लखनऊ में डेंगू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। शहर में मलेरिया विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर मुहल्ले में सर्वे किया गया, जिसमें चार घरों में डेंगू वाहक एडीज मच्छरों के लार्वा पाए गए। उन्हें टीम ने नष्ट कर दिया।
जनपद में जहां गत डेढ़ माह पूर्व स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी थी, वहीं अब डेंगू का मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि विगत करीब दो सप्ताह पूर्व शहर के चौकाबाग निवासी राजन पुत्र जगभान के अहमदाबाद से लौटने पर ठंड के साथ बुखार बिगड़ने पर पहले झांसी फिर लखनऊ में इलाज जाना पड़ा। जहां जहां जांच के दौरान उसे डेंगू मलेरिया होने की पुष्टि की गई है। स्वास्थ्य महकमे को इसकी जानकारी होने पर जनपद में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया। मलेरिया विभाग द्वारा डेंगू की रोकथाम के मुहल्लों में सर्वे शुरू कर दिया गया। सोमवार को शहर में 65 घरों का सर्वे किया गया। इसके अंतर्गत पाए जाने वाले मलेरिया और डेंगू वाहक लार्वा की संभावना पर 98 स्रोत खाली कराए गए। जबकि यहां चार घरों में डेंगू वाहक एडीज मच्छरों के लार्वा पाए गए। जिस पर मलेरिया विभाग की टीम ने घरों में सफाई न पाए जाने से ऐसे चार भवन स्वामियों को नोटिस दिए। वर्तमान में जिला अस्पताल में बुखार, सिरदर्द से पीड़ित मरीजों में संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। ओपीडी में जहां कई चिकित्सक अवकाश पर चल रहे हैं, वहीं अन्य चिकित्सकों की ओपीडी में मरीजों की संख्या हजार के पार पहुंच रही है। सोमवार को सर्व के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी केपीएस यादव, मलेरिया इंस्पेक्टर ज्ञान गौतम, अशोक कुमार, लोकनाथ, सुनील कुमार, गोपीचरण, इशरार खां आदि उपस्थित रहे।
चौकाबाग में लगाया कैंप, 31 मरीजों का किया परीक्षण
ललितपुर। डेंगू ग्रसित मरीज की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया अधिकारी केपीएस यादव व टीम ने मुहल्ला चौकाबाग में एक विशेष शिविर का आयोजन किया, जिसमें कुल 31 मरीजों की जांच की गई। इनमें से बीस मरीजों की खून की जांच की गई। विभाग द्वारा जांच वाले सभी मरीजों का स्लाईड परीक्षण कराया गया है। हालांकि शुरुआती लक्षणों से इनमें डेंगू नहीं पाया गया है। इस मौके पर मलेरिया अधिकारी केपीएस यादव, डा.देशराज, मनीष जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
नोटिस के बाद भी सफाई नहीं, टीम पहुंचने पर झगड़ने पर उतारू
14 जुलाई को शहर के मुहल्ला नेहरूनगर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू वाहक लार्वा नष्ट करने के लिए सर्वे किया गया था, जिसमें डेंगू वाहक लार्वा पाए जाने पर दो लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। बुधवार को मलेरिया विभाग नेहरूनगर में नोटिस देने के बाद फिर से उक्त नोटिस वाले घरों में पहुंचा और सफाई व्यवस्था जांची, लेकिन यहां दो घरों के लोग सफाई करना तो दूर उल्टा सर्वे टीम से लड़ने झगड़ने पर उतारू हो गए और फिर से सर्वे नहीं करने दिया।
नोटिस के बाद सफाई नहीं करने पर यह है दंड का प्रावधान
ललितपुर। डेंगू जैसी गंभीर बीमारी से निपटने के लिए जहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार सर्वे का कार्य किया जा रहा है। वहीं, डेंगू वाहक मच्छरों के लार्वा मिलने पर उन भवन स्वामियों को नोटिस भी दिए जा रहे हैं। लेकिन नोटिस देने के बाद भी यदि कोई व्यक्ति अपने घरों की सफाई नहीं कराता है तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा उससे 200 रुपये की रसीद काटकर अर्थदंड वसूलता है। इसके बाद भी नहीं चेतने पर उसके खिलाफ धारा 188 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया जाता है, जिसमें दोषी पाए जाने पर न्यायालय द्वारा एक वर्ष का कारावास हो सकता है।
नोटिस वाले से सफाई खर्च की वसूली होगी
ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू का लार्वा मिलने पर सफाई किए जाने की स्थिति में जहां नोटिस जारी करता है। इसके बाद भी उक्त व्यक्ति द्वारा सफाई नहीं करने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर पालिका की मदद से उस घर व आसपास की सफाई कराई जाती है, जिसमें होने वाली सफाई का खर्च उक्त नोटिस देने वाले व्यक्ति से ही वसूला जाता है। इसमें यदि जेसीबी या अन्य मशीनों का उपयोग होता है, तो उसके इस्तेमाल के हिसाब से सफाई खर्च की वसूली की जाती है।