फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   2023 Left the exam candidates

2,023 परीक्षार्थियों ने छोडी परीक्षा

Sat, 27 Feb 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 27 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
2023 Left the exam candidates
ललितपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2,023 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी है। शुक्रवार को कठिन पेपर होने के कारण सचल दल सक्रिय रहे, हालांकि सचल दल को कोई नकलची हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


हाईस्कूल विज्ञान विषय के प्रथम पेपर में नामांकित 21,035 के मुकाबले 19,473 परीक्षार्थी शामिल हुए। इंटर चित्रकला में नामांकित 5,525 के सापेक्ष 5,147 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। चित्रकला प्राविधिक में नामांकित 162 के मुकाबले 131 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।
विज्ञापन


द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान द्वितीय पेपर में नामांकित 2,051 के सापेक्ष 2,002 परीक्षार्थी शामिल हुए। व्यापारिक संगठन द्वितीय पेपर में नामांकित 122 के सापेक्ष 120 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। एग्रोनामी प्रथम में नामांकित 186 के सापेक्ष 185 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए एसपी यादव ने जीआईसी माताटीला, बांसी इंटर कॉलेज और वीणावादिनी कॉलेज का निरीक्षण किया। वहीं, उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा नीना उदैनिया ने वीणा वादिनी इंटर कॉलेज तेरई फाटक, जीजीआईसी तालबेहट, मर्दन सिंह इंटर कालेज तालबेहट व किसान इंटर कॉलेज बिरधा का निरीक्षण किया।

डीआईओएस श्याम प्रकाश यादव ने किसान इंटर कॉलेज, जीजीआईसी महरौनी, डॉ. राममनोहर लोहिया कन्या हाईस्कूल व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी का निरीक्षण किया। सुबह की पाली में उन्होंने पटेल इंटर कॉलेज बनयाना को देखा। यहां सभी तरह की  व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली थीं।


इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक सूर्यबली प्रसाद,  सहायक केंद्र व्यवस्थापक मुकेश कुमार तिवारी, आंतरिक सचल दल में हेमंत सिंह बुंदेला,  इंदर सिंह पटेल साथ रहे। वहीं, डायट प्राचार्य कीर्ति शुक्ला ने इंटरमीडिएट कॉलेज बांसी, श्री शांतिनाथ बाल संस्कार केंद्र सीरोनजी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed