{"_id":"5c6b1a1abdec220c1b140494","slug":"201550522906-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुवन मंदिर ट्रस्ट की संपतियां की सुरक्षा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुवन मंदिर ट्रस्ट की संपतियां की सुरक्षा की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुवन मंदिर ट्रस्ट की संपत्तियां की सुरक्षा मांगी
ललितपुर। तुवन मंदिर के एक ट्रस्टी ने तुवन मंदिर परिसर में निर्माणाधीन दुकानों का प्रबंधन एवं आवंटन संबंधी प्रक्रिया ट्रस्ट द्वारा संपादित कराने और मंदिर की संपत्तियों की सुरक्षा की मांग को लेकर डीएम को एक ज्ञापन दिया है।
तुवन मंदिर के वरिष्ठ ट्रस्टी विश्वनाथ दीक्षित ने संरक्षक/जिला मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में बताया कि 16 जनवरी को तुवन मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें सर्वसम्मति से उपस्थित ट्रस्टियों द्वारा निर्णय लिए गए थे और उसमें यह भी निर्णय लिया गया था कि तुवन मंदिर परिसर में जो नजूल की भूमि में दुकानों का निर्माण गया है, उसके संबंध में कोई अनुमति एवं अनुमोदित प्राप्त नहीं किया गया है। आरोप लगाया कि तथाकथित पुजारी द्वारा मनमानी करके स्वयं को महंत एवं पुजारी बताकर गोपनीय रुप से भारीभरकम रकम लेकर दुकानों का अनाधिकृत रूप से निर्माण करा दिया गया है और तुवन मंदिर परिसर में निर्मित कराई गई दुकानों का प्रबंधन व आवंटन ट्रस्ट द्वारा ही किया जाएगा। आरोप लगाया कि वर्तमान में पुन: 15 फरवरी से उपरोक्त तथाकथित एक पुजारी ने दुकानों में टाइल्स लगवाने और उनका फर्नीचर बनवाए जाने का कार्य बिना अनुमति के शुरू करा दिया है। जिसके संबंध में अवैध कार्य को तत्काल रोके जाना आवश्यक है और मंदिर परिसर में दानपेटियों को भी सील कराकर दान पेटियों को पाक्षिक या मासिक रूप से खोलकर दान से प्राप्त आय को ट्रस्ट के बैंक अकाउंट में जमा कराए जाने के निर्देश दिए जाने की मांग जिला मजिस्ट्रेट से की गई। ट्रस्टी ने डीएम से उपरोक्त मंदिर परिसर में निर्माणाधीन नवीन दुकानों का प्रबंधन व आवंटन ट्रस्ट के निर्देशन में किए जाने के लिए आवश्यक प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए जाने की मांग की है।