{"_id":"5b7b206342c7924667530766","slug":"201534795875-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक युग के निर्माता थे राजीव गांधी.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक युग के निर्माता थे राजीव गांधी.
Updated Tue, 21 Aug 2018 04:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधुनिक युग के निर्माता थे राजीव गांधी
कांग्रेस पार्टी ने मनाया पूर्व पीएम का 74वां जन्म दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व राजीव गांधी का 74वां जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता के साथ ही दूरसंचार क्रांति एवं कंप्यूटर युग की शुरुआत करने वाले जन्मदाता थे। जिलाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद कुशवाहा ने कहा कि राजीव गांधी का सपना था कि भारत देश को एक समृद्घ और शक्तिशाली राष्ट्र के रुप में 21वीं सदी की ओर ले जाने का नारा देकर जन मानस में नई आशाएं जगाईं। उन्होंने प्रधानमंत्री बनते ही नई शिक्षा नीति की घोषणा की। विज्ञान और उद्योग के लिए नई गति और दिशा के मौके पर कांग्रेसियों ने केरल में आई आपदा पर शोक व्यक्त किया। 21 अगस्त दिन मंगलवार को शाम चार बजे केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए कांग्रेस पार्षद जहीर खान के निवास पर पुराने मवेशी बाजार से जिलाधिकारी कार्यालय तक पीड़ितों के लिए चंदा किया। इस मौके पर मु.जलील, बहादुर अहिरवार, बलवंत सिंह, अजय तोमर, जगभान सिंह, बम्बू सोनी, विक्रम सिंह बुंदेला, शब्बीर खां मंसूूरी, उवेश खान, विनोद मिश्रा, मु. आसिफ उपस्थित रहे।