{"_id":"5b48ffc94f1c1b37748b4714","slug":"201531510729-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में राम मंदिर अवश्य बने लेकिन उस पर राजनीति न हो: राजेंद्रदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में राम मंदिर अवश्य बने लेकिन उस पर राजनीति न हो: राजेंद्रदास
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 12
कैप्सन-
राजनीति से हटकर अयोध्या में बने राम मंदिर: राजेंद्रदास
- जगदगरु द्वाराचार्य मलूक के पीठाधीश्वर ने किया आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शुक्रवार को नृसिंह मंदिर में जगदगुरू द्वाराचार्य मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्रदास देवाचार्य ने पत्रकारों से कहा कि अयोध्या में राजनीति से हटकर राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। उन्होंने हिंदू को एक पवित्र विचारधारा वाला वर्ग बताया है।
उन्होंने कहा कि भगवा का मतलब किसी रंग से नहीं है। जिसमें राष्ट्रहित, समाज हित समाहित हो उसे भगवा कहा गया है। सरकारें शिक्षा को रोजगार का जरिया बनाने पर तो ध्यान दे रही हैं लेकिन मौजूदा शिक्षा में भारतीय शिक्षा का अभाव दिखता है। जब तक इसमें संस्कारों को शामिल नहीं किया जाएगा तब तक समस्याएं बनी रहेगी। फर्जी बाबा से हो रही छवि पर उन्होंने कहा कि शासन और समाज ने ऐसे बाबाओं को स्थापित किया है। जिससे विकृति पैदा हो गई हैं। बाइस देशों के डेढ़ सौ प्रवासी भारतीयों ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की वकालत की है, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण अवश्य होना चाहिए लेकिन इसमें वह किसी तरह राजनीति के खिलाफ हैं। उन्होंने बताया कि नृसिंह मंदिर के महंत बालकृष्ण महाराज का महाप्रयाण हो गया है। इसके मद्देनजर साकेत प्रयाण महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें अखंड हरिनाम संकीर्तन, श्रीमद भागवत महापुराण सप्ताह पारायण, वाल्मीकि रामायण नवाह पारायण, श्रीमद भगवत गीता पारायण, रामचरित मानस पारायण, भक्त माल समाज गायन किया जा रहा है। अठारह जुलाई को दोपहर दो बजे से ब्रह्मभोज एवं बाइस जुलाई को दोपहर दो बजे से समष्टी भंडारे के आयोजन का रखा गया है।