{"_id":"5a15dcf34f1c1b59678bd8d7","slug":"201511382259-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को सिखाया साक्षात्कार देना व ड्रेसिंग सेंस का पढ़ाया पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को सिखाया साक्षात्कार देना व ड्रेसिंग सेंस का पढ़ाया पाठ
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को पढ़ाया साक्षात्कार व ड्रेसिंग सेंस का पाठ
एम्प्लॉयबिल्टी स्किल डवलपमेंट पर कार्यशाला का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन महर्रा में एम्प्लॉयबिल्टी स्किल डवलपमेंट पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें महाविद्यालय के बीएड व डीएलएड के प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया है। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे, महाविद्यालय के प्रबंधक संजीव जैन व प्राचार्य डा. नरेंद्र शर्मा ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद गरुग्राम एलर्ट नॉलेज सर्विसेज के निदेशक महेश शर्मा के निर्देशन पर कार्यशाला शुरू की गई।
इस कार्यशाला में संस्था के सीईओ डा. दिनेश कामरा ने मूर्तरूप प्रदान किया। उन्होंने कार्यशाला के प्रथम सत्र में रोजगार के लिए साक्षात्कार जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों में प्रविष्ट होने संबंधी अति आवश्यक बातों को स्पष्ट किया इसमें फस्ट एंप्रेशन पर ध्यान आकर्षित करने की आवश्यकता जताई। कार्यशाला के द्वितीय सत्र में शारीरिक गतिविधियों तथा हाव-भाव पर विस्तार पर चर्चा की गई, इसमें 15 छात्र व 25 छात्राओं ने भाग लिया। इसके बाद ड्रेेसिंग सेंस (पहनावा आदि) पर चर्चा हुई, इसमें विशेष अवसरों पर पहनावा कैसा होना चाहिए किन-किन बातों को ध्यान में रखा जाए, कपड़ों का चयन किन आधारों पर किया जाए। आदि बातों पर प्रशिक्षणार्थियों को ध्यान देने की आवश्यकता बताई। इसके साथ ही साक्षात्कार में कैसे सम्मिलित हों इस पर महत्वपूर्ण जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम समन्वयक रोहित कुमार सिंघई द्वारा सभी गतिविधियों का संचालन विधिपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में प्राचार्य डा. नरेन्द्र शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया तथा सहभागी प्रशिक्षुओं को सर्टीफिकेट प्रदान किये। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रवक्ता आदित्य प्रकाश राव, विनीता राव, निधि जैन, रजनी राय, प्रीति लक्ष्याकार, आसिफा इकबाल, मनीषा साहू, अमरेन्द्रलाल, राजेश वर्मा, रंजना नामदेव, अमिता सिकरवार, जगतनारायण दुबे, कृष्णा ग्वाला, रामपाल सिंह लोधी, गौरव सेन, अजय सेन आदि उपस्थित रहे।