फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जर्जर खंभा दे रहा गंभीर हादसों को न्यौता

जर्जर खंभा दे रहा गंभीर हादसों को न्यौता

Thu, 10 Aug 2017 02:48 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
जर्जर खंभा दे रहा गंभीर हादसों को न्यौता
जर्जर खंभा दे रहा गंभीर हादसों को न्यौता
विज्ञापन

ललितपुर।
बिजली विभाग की लापरवाही का यह आलम की जर्जर व सड़े गले खंभे के टूटने की जानकारी के बाद भी विभाग नहीं चेत रहा है। ग्राम दैलवारा में एक विद्युत खंभा तीन सप्ताह से सड़कर तिरछा हो गया है, जो कभी भी जमीन पर आ सकता है और गंभीर हादसा हो सकता है।

राजघाट फीडर के अंतर्गत ग्राम दैलवारा में ग्रामीण मकानों के ऊपर से एलटी लाइन के तार निकले हुए हैं। इनके कई विद्युत खंभे सडग़ल कर जर्जर हो चुके हैं। जमीन में गाढ़ा गया एक खंभा की हालत तो काफी दयनीय है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने बिजली विभाग से भी की। लेकिन तीन सप्ताह गुजरने के बाद भी बिजली महकमा मौन बना हुआ है और लगता है कि जैसे किसी हादसे का इंतजार कर रहा हो। ग्राम दैलवारा निवासी रेलवे कर्मचारी टिकट कलेक्टर राजेंद्र कुमार मालवीय ने विद्युत विभाग को एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि लगभग 22 दिनों से बिजली का खंभा टूटा हुआ है और उससे जुड़े विद्युत तार मकानों के ऊपर लटके हुए हैं। यहां तार टूटकर गिरने से कभी भी गंभीर घटना घटित हो सकती है। उन्होंने बताया कि खंभा टूटने के दिन से लगातार उस मुहल्ले की बिजली गुल बनी हुई है। रात के अंधेरे में गांव में जहां जहरीले कीड़ों के काटने का डर बना हुआ है, वहीं मच्छरों का प्रकोप जगराता करने को विवश कर देता है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से उक्त खंभा बदलवाकर समस्या निवारण की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed