फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   200 patients are getting treatment daily at the Urban Ayushman Arogya Mandir

Lalitpur News: नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 200 मरीजों को मिल रहा प्रतिदिन उपचार

Sat, 06 Dec 2025 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
200 patients are getting treatment daily at the Urban Ayushman Arogya Mandir
- नर्सिंग स्टाफ मिलने के बाद प्रसव की सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में 80 हजार की आबादी को घर के पास ही उपचार मुहैया कराया जा रहा है। चार वार्डों में संचालित किए जा रहे नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। वर्तमान में चारों अस्पताल में प्रतिदिन 180 से 200 मरीज पहुंच रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि स्टाफ नर्स के मिलने पर प्रसव की सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी।
नगर के घर के पास ही उपचार मुहैया कराने की सुविधा की गई है। 80 हजार की आबादी को इलाज देने के लिए चार वार्ड में चार नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित किए गए हैं। इनमें विष्णुपुरा, जुगपुरा, चौकाबाग, आजादपुरा आदि क्षेत्र में खोले गए हैं। इनमें एक चिकित्सक, फार्मासिस्ट, वार्डब्याय को नियुक्त किया गया है। शुरुआत में 30 से 35 मरीज पहुंच रहे थे। अब इनकी संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में प्रत्येक अस्पताल में प्रतिदिन 45 से 50 मरीज उपचार को पहुंच रहे हैं। यहां पर मरीजों को प्राथमिक जांचकर उपचार दिया जा रहा है। इस तरह से लगभग 180 से 200 मरीजों को सुविधा मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब सामान्य समस्या के लिए मेडिकल कॉलेज में नहीं जाना पड़ रहा है। घर के पास ही उपचार मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन जांच की मिल रही सुविधा
- बीपी, सुगर, हीमोग्लोबिन, हेपेटाइटिस, मलेरिया, किट से डेंगू आदि जांच की जा रही है।
---
स्टाफ नर्स की नियुक्ति होने पर होगी प्रसव की सुविधा
नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर स्टाफ नर्स के पद भी स्वीकृत हैं। शासन से नियुक्ति होने के बाद इन अस्पतालों में सामान्य प्रसव की सुविधा भी होगी। इससे गर्भवती महिलाओं को प्रसव तक के लिए अन्य अस्पतालों में चक्कर नहीं लगाना होंगे। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि स्टाफ की नियुक्ति होने पर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

---
नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर मरीजों को उपचार के साथ ही प्राथमिक जांच की सुविधा दी जा रही है। वर्तमान में चार केंद्र पर प्रतिदिन लगभग 200 मरीज उपचार को पहुंच रहे हैं।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed