{"_id":"5c69c528bdec2217fb331fe2","slug":"191550435624-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों के बहे रक्त की बूंद-बूंद का लिया जाएगा हिसाब: उमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिकों के बहे रक्त की बूंद-बूंद का लिया जाएगा हिसाब: उमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनिकों के बहे रक्त की बूंद-बूंद का लिया जाएगा हिसाब: उमा
ललितपुर। केन्द्रीय मंत्री/सांसद उमा भारती ने कहा कि सैनिकों की इस कुर्बानी से सारा देश स्तब्ध है और दुख में डूबा है। शहीदों के रक्त की एक-एक बूंद का हिसाब लिया जाएगा। ऐसी कार्रवाई होगी कि उनकी पीढ़ियां भी थर्राएंगी। यही नहीं, वे आगे से ऐसा करने के बारे में हजार बार सोचेंगे। नगर पालिका कैंपस में आतंकवाद के विरुद्ध संकल्प कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि पूरा देश शहीद परिवारों के साथ खड़ा है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि भगवान उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। हम सभी उनके परिवारों को अपना ही परिवार समझ कर दुख में सहभागी बनें। प्रदेश के श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि हम भारत के एक करोड़ तीस लाख लोग शहीद परिवारों के साथ खड़े हैं। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि हमें अपने सामर्थ्य के अनुसार शहीद परिवारों की मदद का प्रयास करें। जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने कहा कि हमें अपने नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा रखना चाहिए। आतताईयों से निर्दयता पूर्वक बदला लिया जाएगा। मुख्य रूप से सहकारी बैंक अध्यक्ष हरीराम निरंजन, नगरपालिका अध्यक्ष रजनी साहू, बब्बूराजा बुंदेला, चंद्रशेखर पंथ, घनश्याम साहू, हरीराम सिंह लोधी एड, रामेश्वर सड़ैया, भगवत दयाल सिन्धी, श्रीकांत कुशवाहा, देवेन्द्र गुरु, सुरेश कोंते, आलोक चौबे, रत्नेश तिवारी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव गौतम, शशिशेखर पाण्डेय, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष किरण सेन, लक्ष्मी रावत, हाजी इकवाल वेग, महेश ग्वाला, आकाश गुप्ता, अवतार सिंह अण्डेला, बाबी बबेले, बद्री प्रसाद पाठक, पार्थ चौबे, रुपेश साहू, ध्रुव सिंह सिसौदिया, किंजल्क हुंडैत, मोहित सोनी, अभिमन्यु लोधी, विजय सिंह, देवेंद्र सिंह लोधी, गजेंद्र सिंह,राज झां उपस्थित रहे।