फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   लवकुश जयंती मनाई पाली पेज

लवकुश जयंती मनाई पाली पेज

Tue, 28 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
लवकुश जयंती मनाई पाली पेज
धूमधाम से मनाया लव कुश महोत्सव
विज्ञापन

गंगाराम मंदिर परिसर में कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
अमर उजाला ब्यूरो
डोंगराखुर्द (ललितपुर)। विंंध्यांचल पर्वत की शृंखला में गंगा राम मंदिर पर कुशवाहा समाज द्वारा सोमवार को प्रत्येक वर्ष भांति इस वर्ष भी भगवान लव कुश जन्मोत्सव बड़ी उत्साह धूमधाम से मनाया है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भीड़ रही नृत्य सैरा व कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया और भगवान लव कुश की पूजा अर्चना गाजे बाजे के साथ की गई। लोगों ने बड़े उत्साहपूर्वक बढ़कर चढ़कर भाग लिया और छोटी छोटी बालिकाओं ने अतिथियों का स्वागत गीत गाकर सम्मान किया कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीकांत कुशवाहा ने की और उन्होंने ने बताया कि कुशवाहा समाज भगवान लव कुश को अपना आराध्य देव मानती हैं। इसलिए श्रावण मास में मानते हैं और कहा कि जैसे माता सीता जी ने जंगल में रहकर लव कुश को अच्छी शिक्षा दीक्षा दी उसी प्रकार हर माता को अपने अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए। गंगा राम मंदिर विंंध्यांचल पर्वत के घने जंगल में स्थित है, जो काफी प्राचीन काल है और बरसात के दिनों में चारों ओर हरियाली छाई हुई है, जिसका मनोहारी व सुहावना दृश्य दिखाई देता है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे रवि कुशवाहा ने कहां की माता सीता को राजा रामचंद्र द्वारा वनवास दिया गया। लेकिन वनवास में दो बालकों को जन्म दिया और शिक्षा दी जिन्होंने अपने पिता राम का अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा पकड़कर सिद्ध कर दिया कि माता द्वारा दी गई शिक्षा से बच्चों का भविष्य बन जाता है और संसार में कुछ कर दिखाने के काबिल हो जाते हैं। इस दौरान श्रीकांत कुशवाहा, चंद्र दीप रावत, प्रभू गंधर्व, भरत लोधी, मनोज कुशवाहा, दीपमाला कुशवाहा, नीलेश कुशवाहा, जगन्नाथ कुशवाहा और माखनलाल मोजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed