{"_id":"5abaa1c24f1c1b2b618b5faf","slug":"191522180546-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वार्डो में अधूरे पड़े 670 शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन वार्डो में अधूरे पड़े 670 शौचालय
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन वार्डों के सर्वे में हुआ खुलासा, अधूरे पड़े 670 शौचालय
ललितपुर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शहर में बनवाए जा रहे व्यक्तिगत शौचालय अधूरे पड़े हैं। इसका खुलासा बुंदेलखंड सेवा संस्थान के सर्वेक्षण में उजागर हुआ है। इसमें बताया गया कि मुहल्ला खिरकापुरा, सिद्दनपुरा, नेहरूनगर व घुसयाना में 670 शौचालयों का निर्माण पूर्ण नहीं हो पाया है। शहर को खुले में शौच से छुटकारा दिलाने के लिए व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में छह हजार आठ सौ पचहत्तर शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें पालिका ने करीब ढाई हजार शौचालय का निर्माण करा रही है। इनमें तमाम शौचालय किसी कारण से पूर्ण नहीं हो पाए हैं। पिछले दिनों बुंदेलखंड सेवा संस्थान ने इसका सर्वेक्षण किया। इसमें पाया कि मुहल्ला खिरकापुरा, सिद्दनपुरा, नेहरू नगर व घुसयाना में करी 670 शौचालय पूर्ण नहीं हो पाए हैं। इससे पूर्ण कराने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया गया। इस दौरान लाभार्थियों को निर्माण में आ रही समस्याओं को भी सुना। उधर, बुुंदेलखंड सेवा संस्थान के तत्वावधान में गोष्ठी हुई, जिसमें नेहरू नगर के बाशिंदों ने हाथ उठाकर इसे स्वच्छ वार्ड बनाने का संकल्प लिया। कई लोगों ने डूडा द्वारा बरती जा रही गड़बड़ियों की भी शिकायत की। इस मौके पर वासुदेव, डीपीएम अभिषेक खरे, अनुराग खरे, हरपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, एसपी सिंह, महेंद्र सिंह परिहार उपस्थित रहे।