{"_id":"5a15dcfc4f1c1b65548befa6","slug":"191511382268-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत तालबेहट व महरौनी में अनारक्षित सीट पर टक्कर दे रहीं महिला प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत तालबेहट व महरौनी में अनारक्षित सीट पर टक्कर दे रहीं महिला प्रत्याशी
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट, महरौनी में अनारक्षित सीट पर टक्कर दे रहीं प्रत्याशी
अनारक्षित सीट पर महिला प्रत्याशियों से पुरुष उम्मीदावारों की टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नगर पालिका अध्यक्ष पद की आरक्षित महिला सीट की दावेदारी करने के लिए 14 महिला प्रत्याशी मैदान में उतरी हैं, जो अपने पति या पुत्र के नाम पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, दूसरी ओर जनपद की दो नगर पंचायतों तालबेहट व महरौनी में अनारक्षित सीट होने के बाद भी महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर कर मुख्य दौड़ में चल रही हैं। दोनों ही महिला प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र की निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष भी हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष पद की महिला आरक्षित सीट पर राजनीतिक व निर्दलीय दलों की समस्त महिला प्रत्याशियों का कोई राजनीतिक कॅरियर नहीं है। समस्त महिला प्रत्याशी केवल हाथ जोड़कर चुनाव मानने का काम कर रही हैं, मुख्य कमान उनके पति या फिर पुत्रों के हाथों में है। वहीं, जिला मुख्यालय की इन महिलाओं को ग्रामीण आंचल की महिलाओं को पछाड़ दिया है और पुरुषों को टक्कर दे रहीं है। तालबेहट नगर पंचायत अध्यक्ष पद की सीट अनारक्षित है, इस पर मुक्ता सोनी पत्नी विजय किशोर सोनी चुनावी मैदान में उतरी हैं। यह महिला प्रत्याशी केवल मैदान में ही नहीं है, बल्कि खुद ही चुनाव की कमान भी संभाले हैं। वर्तमान में तालबेहट नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जितने भी उम्मीदवार है उनकी सीधी टक्कर मुक्ता सोनी से ही है। इसकी मुख्य वजह है कि मुक्ता सोनी यहीं की निर्वातमान अध्यक्ष हैं और पिछले दस वर्षों से अध्यक्ष पद पर काबिज हैं। इससे पहले वर्ष 1995 में इनके पति विजय किशोर सोनी वार्ड पार्षद रहे हैं। इसके बाद वर्ष 2009 में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर और 2015 में निर्दलय उम्मीदवार के तौर पर मुक्ता सोनी नगर पंचायत अध्यक्ष बनी हैं। इसके अलावा यह एक ऐसा नाम है, जिसके पीछे उनके पति का नाम नहीं चलता है और अपने कार्यकाल में विकासशील महिला के रूप में पहचान बनाई है। यही कारण है कि वह इस बार भी चुनाव में विपक्षियों को टक्कर दे रही हैं। जब नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए महिला आरक्षित सीट घोषित हुई तो नगर पालिका अध्यक्ष पद पर मुक्ता सोनी को चुनाव लड़वाने के लिए सोशल मीडिया पर काफी प्रोत्साहित किया गया था, लेकिन उन्होंने तालबेहट से ही चुनाव लड़ना सही समझा।
वहीं महरौनी नगर पंचायत अध्यक्ष पद की सीट भी अनारक्षित है, यहां अध्यक्ष पद के लिए कृष्णाच सिंह चुनावी मैदान में पुरुषों को टक्कर दे रही हं। यह निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष हैं और इस बार वह अनारक्षित सीट पर पुरुषों को टक्कर दे रही हैं। कृष्णा सिंह के पति अमर सिंह का दो वर्ष पूर्व स्वर्गवास हो गया है, अब वह खुद के बलबूते व परिजनों के सहयोग से चुनावी मैदान में उतरी हैं। इसके अलावा इनके परिवार का राजनीति से पुराना नाता है, इसके परिवार के ही सदस्य पिछली पांच बार महरौनी नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं।