फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   वकीलों ने मनाया भारत छोड़ो आंदोलन दिवस

वकीलों ने मनाया भारत छोड़ो आंदोलन दिवस

Thu, 10 Aug 2017 02:48 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
वकीलों ने मनाया भारत छोड़ो आंदोलन दिवस
वकीलों ने मनाया भारत छोड़ो आंदोलन दिवस
विज्ञापन

ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को अधिवक्ताओं ने भारत छोड़ो आंदोलन दिवस मनाया। इसमें शहीदों को याद किया गया। नौ अगस्त 1942 केे भारत छोड़ो आंदोलन के संदर्भ में बुधवार को जिला बार भवन में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें अधिवक्ता केहर सिंह, नवीन भाई पटेल, कांशीराम कुशवाहा, जंडेल सिंह, शंभूदयाल शर्मा, ओमप्रकाश घोष, त्रिलोकीनाथ बिलगैंया, नंदराम जायसवाल, सुनील देवलिया, शरद चौबे, समरथ सिंह, चंपालाल आदि के अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ भारत की आजादी के लिए महान वीरों महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार बल्लभ भाई पटेल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, विस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, खुदीराम बोस, लाला लाजपतराय, बालगंगाधर तिलक, विपिन चंद पाल आदि लाखों लोगों ने अपने खून से सींचा। नौ अगस्त 1942 वह दिन था जब गांधीजी के करो या मरो के नारे का अनुसरण कर लोगों ने बिट्रिश हुकूमत को यह संदेश दिया था कि अब वह गुलाम नहीं रहेंगे। सुभाष चंद्र बोस आदि क्रांतिकारियों व गांधीवादी क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन कुर्बान किया है। ऐसे शहीदों को जिला बार के सदस्यों ने नतमस्तक होकर श्रद्धांजलि भी दी। संचालन महामंत्री अधिवक्ता हरीकृष्ण शुक्ला ने किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश बाबू समैया, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी कुशवाहा, अधिवक्ता पुष्पेंद्र सिंह चौहान, हिमांशु हुंडैत, मनीष श्रीवास्तव, दीपक सिंह राजपूत, राजजेंद्र तामियां, मुकेश कुमार कटारे, जयपाल सिंह चौहान, मुहम्मद खान, भागीरथ कुशवाहा, हरीश कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed