फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   188 kits of groundnut seeds seized; Agriculture Department initiates probe.

Lalitpur News: मूंगफली बीज की 188 किटें बरामद, कृषि विभाग ने शुरू की जांच

Sun, 12 Jul 2026 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
188 kits of groundnut seeds seized; Agriculture Department initiates probe.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात शहर के रावतयाना मोहल्ले में एक मकान से मूंगफली बीज की 188 किटें बरामद कीं। दो कमरों में बड़ी मात्रा में रखी गई इन किटों के संबंध में मकान स्वामी कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद विभाग ने बीज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
उप कृषि निदेशक अख्तर हुसैन के नेतृत्व में जिला कृषि अधिकारी रंजीत चौरसिया, अपर जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार तथा पुलिस टीम ने रात करीब 10 बजे कार्रवाई की। कृषि विभाग को सूचना मिली थी कि किसानों को वितरण के लिए आई मूंगफली बीज की किटें एक निजी मकान में बड़ी संख्या में रखी गई हैं।
विज्ञापन

टीम के पहुंचने पर मकान मालिक ने कुछ देर बाद दरवाजा खोला। अधिकारियों ने दोनों कमरों की तलाशी ली तो पहले कमरे में 110 और दूसरे कमरे में 78 किटें मिलीं। प्रत्येक किट में 20 किलोग्राम मूंगफली बीज रखा था। इस तरह कुल 188 किटों में लगभग 37.60 क्विंटल बीज बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान भवन स्वामी ने दावा किया कि बीज की किटें उसे रिश्तेदारों से मिली हैं, लेकिन वह न तो संबंधित लोगों से अधिकारियों की बात करा सका और न ही किसी प्रकार का दस्तावेज या साक्ष्य प्रस्तुत कर पाया। इसके चलते अधिकारियों को मामले में अनियमितता की आशंका हुई।
-----------------------------

किसानों के लिए आई थीं बीज किटें
कृषि विभाग के अनुसार राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-तिलहन (एनएमईओ) एवं राज्य सरकार की निशुल्क एवं अनुदानित बीज वितरण योजनाओं के तहत किसानों को मूंगफली बीज उपलब्ध कराया जाता है। इन किटों का उपयोग प्रदर्शन प्लॉट तैयार करने के लिए किया जाता है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक योजना के अंतर्गत एक किसान को एक हेक्टेयर क्षेत्र में प्रदर्शन के लिए एक क्विंटल बीज दिया जाता है, जिसमें 20-20 किलोग्राम के पांच पैकेट शामिल होते हैं। ऐसे में एक निजी मकान में 188 पैकेटों का एक साथ मिलना जांच का विषय बन गया है।
-------------------------------
नियमानुसार होगी कार्रवाई
उप कृषि निदेशक अख्तर हुसैन ने बताया कि बरामद बीज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार कृषि विभाग मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी भी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed