फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ईवीएम पर दबाया बटन, वीवीपैट पर पर्ची देख दूर की शंका

ईवीएम पर दबाया बटन, वीवीपैट पर पर्ची देख दूर की शंका

Tue, 30 Apr 2019 02:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम पर दबाया बटन, वीवीपैट पर पर्ची देख दूर की शंका
ईवीएम पर दबाया बटन, वीवीपैट पर पर्ची देख दूर की शंका
विज्ञापन

ललितपुर। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण मेें सोमवार को झांसी-ललितपुर संसदीय सीट पर लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार की चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग ने वीवीपैट मशीन का इस्तेमाल किया। इसमें निकल रही पर्ची ने मतदाताओं की शंकाओं का समाधान किया। पिछले कई चुनावों से राजनीतिक दल हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़कर उस पर सवाल खड़े कर रहे थे। यही नहीं, कुछ लोग इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे थे। इस पर चुनाव आयोग ने पारदर्शी व्यवस्था बनाने के लिए ईवीएम के साथ वीवीपैट लगाने का निर्णय लिया। वीवी पैट में यह सुविधा है कि मतदाता जिसे वोट देता है, उसकी स्लिप निकलती है, जिसे वह देख कर कंफर्म कर सकता है कि उसने जो बटन दवाया था, वोट उसी प्रत्याशी को मिला है।
सोमवार को जब मतदाता बूूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे तो उन्हें साथ में वीवीपैट नजर आई। जैसे ही मतदाताओं ने अपने मनपसंद प्रत्याशी का बटन ईवीएम पर दबाया, वैसे ही वीवीपैट पर पर्ची पर प्रत्याशी का नाम व चुनाव चिह्न नजर आया। इससे मतदाताओं में व्याप्त भ्रम की स्थिति दूर हुई। वह पर्ची पर अपना मत सही जगह जाने को देखकर संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन


मतदाताओं की राय
मोहल्ला आजादपुरा निवासी संजय गौतम ने बताया कि कई राजनीतिक दलों ने ईवीएम पर वोट डालने को लेकर भ्रम फैला रखा है। इससे मतदाताओं में भी कई तरह की शंकाएं बन गई थी। आज जब हमने वोट डालने के लिए पसंदीदा प्रत्याशी का बटन दबाया तो कुछ ही पलों में वीवीपैट पर एक पर्ची नजर आने लगी। उसमें प्रत्याशी का नाम व चुनाव चिह्न दिखाई दे रहा था। इससे वह पूरी तरह संतुष्ट हो गए कि उनका वोट सही जगह गया है। इसी तरह मोहल्ला नेहरू नगर निवासी देवेंद्र राय ने बताया कि इस चुनाव में वोट देने के बाद वीवीपैट पर क्रास चेक करने की व्यवस्था की गई है, जो बहुत सही है। इससे लोगों में ईवीएम के बारे में फैला भ्रम दूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed