फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जिला अस्पताल परिसर में फैली अव्यवस्थाएं

जिला अस्पताल परिसर में फैली अव्यवस्थाएं

Fri, 15 Feb 2019 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में फैली अव्यवस्थाएं
जिला अस्पताल परिसर में फैली अव्यवस्थाएं
विज्ञापन

ललितपुर। जिला अस्पताल परिसर में अव्यवस्थाओं के चलते मरीजों को परेशानी हो रही है। परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के पास गंदगी पड़ी होने से वहां पर खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। सफाई के बाद कचरा को खुले में ही इकट्ठा करने से संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर से बेपरवाह बने हैं।
मुख्यालय पर स्थित जिला अस्पताल प्रमुख अस्पतालों में एक है। यहां पर प्रतिदिन लगभग डेढ़ हजार मरीज उपचार कराने के लिए आते हैं। जिसके चलते अस्पताल में हमेशा भीड़ बनी रहती है। लेकिन जिला अस्पताल प्रशासन की अनदेखी के चलते आने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। यहां पर परिसर में स्थापित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के सामने नाली खुली पड़ी है। नाली से निकली गंदगी की सफाई नहीं की जा रही है। जिससे चलते काफी गंदगी इकठ्ठी हो गई है। साथ ही नाली की सफाई न होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जिससे मरीजों को यहां खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। साथ ही संक्रामक बीमारी होने की संभावना बनी रहती है। गंदी बदबू के कारण तीमारदार भी उल्टी भरने लगते हैं। इसके बाद भी मजबूर होकर दवा खरीद रहे हैं। केंद्र के सामने ही दो पहिया वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है। जिससे केंद्र तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही सफाई कर्मचारी कचरा को भी केंद्र के सामने ही इकठ्ठा कर दिया है। जिसका उठान नहीं किया गया है। इसके अलावा मुख्य द्वार के सामने बनी पानी की टंकी में पानी न होने से पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। दूसरी पानी की टंकी में एक ही टोंटी ठीक है। अन्य पाइपों में टोंटी नहीं है। जिससे पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वहीं अस्पताल के दूसरे मुख्य द्वार भी अस्पताल के अधिकारियों व कर्मचारियों के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनकर रह गया है। यहां से निकलने में काफी परेशानी होती है। इसके बाबजूद भी जिम्मेदार अधिकारी अंजान बने हुए है। जिसका खामियाजा आम लोगों को परेशान होकर भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जन औषधि केंद्र के सामने नालियों का चेंबर छोटा होने के चलते जल्दी भर जाता है। जिसके लिए शीघ्र ही साफ कर बड़ा बनाया जाएगा। साथ ही दूसरे गेट पर वाहन खड़ा करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को मना किया जाएगा। पानी की टंकियों को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एस के बासवानी
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
जिला अस्पताल ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed