{"_id":"5c2d2a6dbdec223c6d214465","slug":"181546463853-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाखलौन विद्युत सब स्टेशन की 33 केवी लाइन दिन भर रही ब्रेकडाउन में.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाखलौन विद्युत सब स्टेशन की 33 केवी लाइन दिन भर रही ब्रेकडाउन में.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखलौन विद्युत सब स्टेशन की 33 केवी लाइन दिन भर रही ब्रेकडाउन में
गल्ला मंडी सब स्टेशन से आधे गांव में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था की
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जाखलौन विद्युत सब स्टेशन का संचालन शुरू हुए अभी दो महीने भी पूरे नहीं बीते हैं कि इसकी लाइन में फाल्ट होने से दर्जनों गांव की बिजली आपूर्ति आएदिन प्रभावित बनी रहती है। बुधवार को सुबह सब स्टेशन की 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया, जिसकी वजह से पूरे सब स्टेशन को बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विभागीय लापरवाही के चलते देर शाम तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
जाखलौन, धौरा और देवगढ़ क्षेत्र में किसानों और ग्रामीणों को विद्युत ओवरलोड से मुक्ति दिलाने के लिए गत दो माह पूर्व 28 नवंबर को जाखलौन में एक 33 केवीए विद्युत सब स्टेशन निर्मित कराया जाकर उसके फीडरों को विद्युत लोड देकर संचालन शुरू किया गया था। विभाग द्वारा इस विद्युत सब स्टेशन में तीन फीडर देवगढ़, पिपरियावंशा और धौर्रा फीडर बनाए गए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र को बिजली आपूर्ति प्रदान की जानी है। हालांकि शुरुआत में इसके एक फीडर से ही बिजली का संचालन शुरू हो सका था, जिसके बाद विभाग द्वारा बची हुई कमियों को दूर कराकर अन्य फीडरों के संचालन शुरू कराने की तैयारी चल रही थीं, लेकिन जाखलौन सब स्टेशन को बिजली आपूर्ति करने वाली 33 केवी लाइन में महीने में ही कई बार फाल्ट हो चुके हैं, जिससे आए दिन ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति प्रभावित बनी रहती है। बुधवार की सुबह करीब पौने दस बजे रौंड़ा से जाखलौन सब स्टेशन के लिए जाने वाली 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन में आ गई, जिसके बाद जाखलौन सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसकी जानकारी लगने पर विभागीय अभियंताओं द्वारा गल्ला मंडी सब स्टेशन से वैकल्पिक रूप से आधे ग्राम क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति दोपहर तक शुरू कराई गई। जबकि आधे ग्रामीण क्षेत्रों को दिन भर बिना बिजली के ही रहना पड़ा। ऐसे में जहां ग्रामीणों को बिजली पर आधारित छोटे कामों के लिए परेशान होना पड़ा, वहीं किसानों को दिन भर बिजली नहीं मिलने के कारण सिंचाई के लिए भी परेशान होना पड़ा। अवर अभियंता चंद्रप्रकाश ने बताया कि जाखलौन सब स्टेशन के लिए रौंड़ा से निकली 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया है, जिसे खोजा जा रहा है और खोजने के बाद शीघ्र ही सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति सुचारु की जाएगी।