फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ईद उल अजहा आज, ईदगाह में साढ़े आठ बजे, अन्य मस्जिदों में पौने नौ बजे होगी नमाज

ईद उल अजहा आज, ईदगाह में साढ़े आठ बजे, अन्य मस्जिदों में पौने नौ बजे होगी नमाज

Wed, 22 Aug 2018 06:04 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 06:04 AM IST
विज्ञापन
ईद उल अजहा आज, ईदगाह में साढ़े आठ बजे, अन्य मस्जिदों में पौने नौ बजे होगी नमाज
ईद उल अजहा आज, मस्जिदों में हुई साफ-सफाई
विज्ञापन

ईदगाह में साढ़े आठ बजे, अन्य मस्जिदों में पौने नौ बजे होगी नमाज
बाजार हुए गुलजार, लोगों ने की दिन भर खरीदारी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। ईद-उल-अजहा बुधवार को पूरे जनपद में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा मनाया जाएगा। इसके चलते बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे तुवन मंदिर स्थित ईदगाह पर एक साथ हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा नमाज अदा की जाएगी, तो बाकी अन्य मस्जिदों में नमाज का वक्त सुबह 8.45 बजे का रखा गया है। वहीं, प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा की दृष्टि से तैयारियां पूरी की गई हैं, तो नगर पालिका द्वारा मस्जिदों में साफ-सफाई कराई गई।

ईद-उल-अजहा को बकरीद या कुर्बानी का पर्व माना जाता है। इस दिन भी मुस्लिम समुदाय द्वारा दो रकात नमाज ईदगाह और अन्य मुख्य मस्जिदों में अदा की जाएगी और फिर कुर्बानी की जाएगी। इस दिन हर मुस्लिम का कुर्बानी करना आवश्यक कहा गया है। कुर्बानी का यह सिलसिला तीन दिन तक चलता है। यहां कुर्बानी करने की मंशा सिर्फ जानवर के गले पर छुरी चलाना नहीं होकर अपने दिन की ख्वाहिशात को दबाते हुए अल्लाह के हुक्म पर अमल करता होता है। बताया जाता है कि ईद उल अजहा के दिन ही अल्लाह के हुक्म से हजरत इब्राहिम अपने पुत्र हजरत इस्माइल को अल्लाह की राह में कुर्बान कर रहे थे। तभी अल्लाह ने इब्राहिम के पुत्र को जीवन दान देकर उनकी जगह एक दुंबा यानी भेड़ को कुर्बान कराया था। तब से लेकर आज तक उसी दिन कुर्बानी का सिलसिला जारी है। बुधवार को ईद उल अजहा का पर्व की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। वहीं, बाजारों में भी खूब खरीदारी की जा रही है। इस दिन आज ईदगाह पर प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह साढ़े आठ बजे नमाज अदा की जाएगी। जबकि शहर में अन्य मस्जिदों में 8.45 बजे नमाज अदा की जाएगी। वहीं, नगर पालिका व प्रशासन द्वारा शहर की सभी मस्जिदों में व ईदगाह पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही साफ-सफाई व धुुलाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed