{"_id":"5b48ffcd4f1c1b1e308b4661","slug":"181531510733-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश लेकर आई आफत, जल जमाव ने बढाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश लेकर आई आफत, जल जमाव ने बढाई परेशानी
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 9,10,11
कैप्सन-
झमाझम बारिश से राहत के साथ आई आफत
- शहर में जगह-जगह हुआ जल भराव, कीचड़ ने बढ़ाई परेशानी
- पुरानी तहसील के पास पानी से लबालब हुई सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे शहर में झमाझम बारिश राहत के साथ आफत भी लेकर आई। एक ओर जहां शहरवासियों को बारिश होने से उमस से निजात मिली। वहीं, शहर में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। बरसात से पुरानी तहसील भवन के पास सड़क पानी से लबालब हो गई।
तेरह जुलाई को बारिश होने का पूर्वानुमान था जो सही साबित हुआ। दोपहर करीब दो बजे आसमान में काले बादल नजर आने लगे थे। करीब ढाई बजे बूंदाबांदी से बारिश की शुरुआत हुई जो बाद में झमाझम बारिश में बदल गई। लगभग एक घंटे हुई बारिश से जहां लोगों को उमस से राहत मिली। बच्चों ने इस बारिश में नहाकर इसका भरपूर आनंद लिया। वहीं जगह-जगह जल भराव हो गया। तुवन चौराहे पर सड़क पर पानी की तेज धार बहने लगी। जिससे चालकों को वाहन निकालने में दिक्कत आई। पुराने तहसील भवन के पास सड़क पर जल भराव हो गया तो चंद कदम की दूरी पर पुलिया के ऊपर से होकर बारिश का पानी बहा। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। आजादपुरा प्रथम में जगह-जगह सड़कों पर पानी जमा हो गया। यहां कई घरों के अंदर बारिश के पानी घुसने की नौबत बन गई। आजादपुरा में भरतपुरा आवास के आसपास भी जलभराव देखा गया। नहर वाली सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पानी से लबालब हो गए। कई अन्य मोहल्लों में भी जल भराव होने की सूचना मिली है। वहीं, तमाम लोग बारिश के कारण यहां-वहां छिप गए। उधर, पूर्व सभासद मु. इदरीश राईन ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका नालों की सफाई पर ध्यान नहीं दे रही है, जिससे जल भराव की समस्या बन रही है। सेंट्रल पब्लिक स्कूल के पीछे से ऐरा हाउस नहर साइफन तक कपूरिया नाले की सफाई नहीं कराई गई है तो लेड़ियापुरा में भी यही हाल है।
.....
फुटपाथ की मिट्टी से हुई फिसलन
स्टेशन रोड के फुटपाथ पर इन दिनों मिट्टी बिछाई जा रही है। आज की बारिश होने से जगह-जगह फिसलन की स्थिति बन गई है। जिससे राहगीरों को निकलने में दिक्कत आई। इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने पहले ही चेताया था, लेकिन जिला प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
पानी भरने की शिकायत पर हो रही सुनवाई
ड्रेनेज सिस्टम में बारिश का पानी ऊपर से बहने लगता है, लेकिन कुछ समय बाद स्थिति सामान्य हो जाती है। जहां से जलभराव की शिकायत प्राप्त हो रही है, वहां कार्रवाई की जा रही है। आज दो स्थानों से शिकायत मिली, जिस पर वहां से पानी की निकासी कराई गई।
अवनींद्र कुमार
अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद