फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   गांव को सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग

गांव को सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग

Wed, 28 Mar 2018 10:39 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
गांव को सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग
गांव को सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। तहसील तालबेहट अंतर्गत ग्राम गेंदौरा निवासी ग्रामीणों ने गांव को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर डीएम मानवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने बताया कि सभी ग्रामवासी किसानी करके अपना जीवन यापन करते हैं। इसके अलावा उनके पास भरण पोषण के लिए कोई अन्य साधन नहीं है। खेती करने के लिए भी गांव में सिंचाई को कोई साधन नहीं है। कुआं सूखने के कारण फसल में उपज ठीक नहीं हुई। इससे किसानों व ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। इसके बाद भी गांव को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किया गया है। जबकि भैलोनीसूबा, लड़वारी, पारौन, बसतगुवां, गाईया, मथुरा डाग, सेमरा डाग आदि गांव को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। ग्रामीणों ने गांव को सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग की है। इस मौके पर अशोक रजक, कोमल सिंह, दयाराम, अमित, आशाराम, भगवान सिंह, अशोक साहू, जगदीश सदस्य, राजा, रक्षपाल सिंह, निरज, बलराम, मुन्नालाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed