{"_id":"5971096d4f1c1b3b488b45fa","slug":"181500580205-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ौसी रिश्तेदारों से सुरक्षा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ौसी रिश्तेदारों से सुरक्षा की मांग
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी रिश्तेदारों से सुरक्षा की मांग
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत एक मुहल्ला निवासी महिला ने अपने पड़ोसी रिश्तेदारों से जान माल को खतरा बताते हुए एसपी से सुरक्षा की मांग की है। मुहल्ला घुसयाना निवासी रुबीना बेगम पत्नी शेख नवाब बख्स ने एसपी को बताया कि उसकी छोटी बहन की शादी उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक से चार-पांच वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी बहन को ससुराली दहेज की मांग को लेकर परेशान करते थे, जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। तभी से उसकी बहन के ससुराली रंजिश मानने लगे और उक्त रिश्तेदार व मुहल्ले ही अन्य शरारती तत्व के लोग आए दिन परेशान करते रहते हैं। उसे आशंका है कि उक्त लोग उसके व उसके परिवार के लोगों के साथ कोई गंभीर घटना कर सकते हैं। पीड़ित महिला ने एसपी से उक्त लोगों के खिलाफ कानूूनी कार्रवाई कर उसकी व उसके परिवार की सुरक्षा की मांग की है।