फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन का किया समर्थन

स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन का किया समर्थन

Mon, 12 Jun 2017 12:16 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन का किया समर्थन
स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन का किया समर्थन
विज्ञापन

ललितपुर।
नगर पालिका परिषद के प्रांगण में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को धरना-प्रदर्शन के तीसरे दिन स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ का साथ मिल गया। महासंघ के संरक्षक ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की मांग जायज है। इस लड़ाई में संगठन उनके साथ है। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष हबीब खां ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मियों को ठेका पद्धति से रखा जाता है। इसमें कर्मचारियों को निश्चित मानदेय की व्यवस्था की गई है। इसके बाद भी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष को ज्ञापन दिया जाएगा। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कुंज बिहारी बाबरा ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से पारिश्रमिक देने की बात कहीं जा रही है। जिसे कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि एक सप्ताह में कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हुई तो लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मांग पत्र दिया जाएगा। इस मौके पर स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ की ओर से रामसेवक वाल्मीकि, हबीब खां, रमाकांत तिवारी, दीपेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह यादव, सुधीर रावत, उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष कुंज बिहारी बाबरा, अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के जिलाध्यक्ष दीपक घावरी, मंजीत करौसिया, अमित चौहान, गौहर खान, आदेश कुमार, रूपेश कुमार, सनी कुमार, प्रवीण कुमार, संजय चंदेल, दीपक नामदेव आदि उपस्थित रहे। संचालन सुधीर रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed