फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   18 million trees will be planted in the district

जिले में रोपे जाएंगे 18 लाख पौधे

Sun, 03 Apr 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Apr 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
18 million trees will be planted in the district
plant, lalitpur news - फोटो : demopic
ललितपुर। मानसून के सीजन में होने वाले पौधरोपण का लक्ष्य संशोधित कर दिया गया है। अब जिले में 18 लाख पौधे रोपे जाएंगे। मनरेगा कार्य से होने वाले पौधरोपण से विभागीय कर्मियों की परेशानी बढ़ना तय माना जा रहा है। स्थिति यह है कि गड्ढे की खुदाई के लिए मनरेगा में कार्य करने को मजदूर नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में बढ़े लक्ष्य को पूरा करना विभागीय अफसरों के लिए आसान नहीं होगा।
विज्ञापन


ललितपुर में पौधरोपण पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। बीते महीनों में प्रदेश सरकार ने एक दिन में एक लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा था, जिसे आसानी से पूरा कर लिया गया था। इसके मद्देनजर शासन ने एक बार फिर ललितपुर पर ध्यान केंद्रित किया है। आने वाले मानसूनी सीजन में 13,35,000 पौधे रोपने का लक्ष्य रखा था, जिसे संशोधित कर वन विभाग 17.63 लाख पौधे एवं अन्य विभाग का 74,472 पौधे कर दिया गया है। इस तरह जिले में कुल 18.375 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इस बात को लेकर विभागीय अफसरों के चेहरों पर तनाव दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


अफसरों का कहना है कि मनरेगा के तहत गड्ढे खुदाई का कार्य किया जाना है। वर्तमान में धनाभाव के कारण मजदूरों को समय से मजदूरी नहीं मिल पा रही है। कई मजदूरों ने मनरेगा में मजदूरी करने के लिए हाथ खड़े कर दिए हैं। ऐसे में पुराना लक्ष्य हासिल करने में पसीने छूट रहे थे। नए लक्ष्य को कैसे पूरा किया जाएगा, यह समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्य में बाधा बनी मनरेगा
वन विभाग के पौधरोपण कार्य में मनरेगा बाधा बन गई है, न केवल मजदूर, बल्कि विभागीय कर्मी भी मनरेगा से कार्य नहीं कराना चाहते हैं। इसकी वजह साफ है कि वन कर्मियों को मनरेगा में कार्य कराने के लिए प्रधानों पर निर्भरता बढ़ जाती है, जिसे वन कर्मी अपनी तोहीन समझते हैं। वर्तमान में शासन ने मनरेगा से कार्य कराने के निर्देश देकर वन कर्मियों के हाथ बांध दिए हैं। इससे वन कर्मी अपने आप को असहज महसूस कर रहे हैं।

शासन ने लक्ष्य बढ़ा दिया है। इसकी तैयारियां की जा रही हैं।
 वी के जैन
प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed