{"_id":"5bb3db52867a5570ef4d6742","slug":"171538513746-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रदासीनता:सबसे ऊंचे पोल पर नहीं लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रदासीनता:सबसे ऊंचे पोल पर नहीं लहराया तिरंगा
Updated Wed, 03 Oct 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सबसे ऊंचे पोल पर नहीं लहराया तिरंगा
ललितपुर। दो अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर कोतवाली के सामने पीएन इंटर कालेज परिसर में स्थापित सबसे ऊंचे पोल पर तिरंगा नहीं लहराया गया है। नगर पालिका के अधिकारियों ने आज का कार्यक्रम डा. शादीलाल कांप्लेक्स तक सीमित रखा जो चर्चा का विषय बन गया। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह द्वारा महात्मा गांधी की जयंती पर सरकारी कार्यालयों में झंडा फहराने के निर्देश दिए गए थे। मंगलवार को शहर के सभी सरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहराया गया। लेकिन पीएन इंटर कालेज परिसर में स्थापित सबसे ऊंचा पोल खाली नजर आया। बता दें कि यहां का झंडा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के निधन पर घोषित किए गए राजकीय शोक के उपरांत उतार लिया गया था। दो अक्तूबर को पुन: फहराए जाने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन स्थानीय नागरिक पालिका की उदासीनता से मायूस नजर आए।