फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दिन भर उमस, शाम को एक घंटे की बारिश ने से मिली राहत

दिन भर उमस, शाम को एक घंटे की बारिश ने से मिली राहत

Tue, 28 Aug 2018 01:25 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
दिन भर उमस, शाम को एक घंटे की बारिश ने से मिली राहत
दिन भर उमस, शाम को एक घंटे बारिश ने से मिली राहत
विज्ञापन

- सड़क किनारे पानी भरने से हुए कीचड़ ने बढ़ाई मुश्किलें
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। दिन भर उमस से परेशान लोगों को शाम को एक घंटे की हुई बारिश ने शहरवासियों को राहत दी। वहीं, सड़क के किनारे पानी भरने से फुटपाथ के लिए डाली गई मिट्टी ने वाहन चालकों की मुश्किलें भी बढ़ा दीं। कीचड़ होने से परेशान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

शहर में सोमवार की शाम को हुई एक घंटे की झमाझम बारिश ने शहरवासियों को दिन भर की उमस से राहत मिली और देर शाम को ठंडी व हल्की हवा से मौसम और भी सुहाना हो गया। जिससे शहरवासियों को शाम के समय आनंदित महसूस कराया। तीन दिन पूर्व तक जहां शहर में अच्छी बारिश से गोविंद सागर बांध का जलस्तर दो फुट तक बढ़ गया था, वहीं तीन दिनों से जनपदवासी बारिश के लिए तरस गए, जिससे शहर में उमस के साथ ही शाम होते ही बिजली के काले कीड़ों का प्रकोप भी बढ़ने लगा। उमस के कारण यह काले कीड़े रात को अचानक बढ़ने लगे हैं, जिससे बाजारों में स्ट्रीट लाइट और घरों में सफेद रोशनी में यह कीड़े लोगों को आजकल परेशानी करने लगे हैं। ऐसे में सोमवार को होने वाली पौन घंटे से अधिक की बारिश ने उमस से राहत जरुर दी है। वहीं शहरवासियसों को सोमवार की शाम को सुहाना मौसम में आसपास के क्षेत्रों व गोविंदसागर बांध में भी घूमने का बहाना भी मिल गया। हालांकि मौसम अच्छा होने के कारण बहुत से लोग राजघाट और माताटीला बांध भी घूमने के लिए परिवार सहित पहुंचे, और दोनों बांधों में लबालब भरे पानी का विहंगम दृश्य देखा। वहीं गोविंदसागर बांध घूमने गए सेलानियों के लिए बांध 85 फुट तक भी पूरा पानी नहीं भरने से मासूसी भी रही। वहीं शहर में शाम को अच्छी बारिश होने की वजह से शहर में सड़क किनारे फुटपाथ के लिए डाली गई मिट्टी में कीचड़ की स्थिति भी बन गई और लोगों को बाजारों में भी दुकानों के बाहर वाहन रखने में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed