{"_id":"5b7f057542c792466408c779","slug":"171535051125-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर तक झुका रहा राष्ट्रीय ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर तक झुका रहा राष्ट्रीय ध्वज
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर तक झुका रहा राष्ट्रीय ध्वज
ललितपुर। राजकीय शोक समाप्त होने के बाद भी बृहस्पतिवार को दोपहर तक झंडा झुका रहा। इसकी सूचना जब अधिशासी अधिकारी को दी गई तो उन्होंने इसे आननफानन में उतरवा दिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के निधन पर सात दिन के राजकीय शोक के निर्देश जारी किए गए थे। जिस पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया था। इसकी अवधि बाइस अगस्त को समाप्त हो गई। नियमता ध्वज से सुबह ही सम्मानपूर्वक उतरवाना था लेकिन नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार अफसरों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे इस सूचना अधिशासी अधिकारी अवनींद्र कुमार को दी गई तो उन्होंने कोतवाली के सामने पीएन इंटर कालेज परिसर में सबसे ऊंचे पोल से राष्ट्रीय ध्वज को उतरवाया गया। इस दौरान कर्मचारियों को काफी परेेशान होना पड़ा। ध्वज का एक हिस्सा पेड़ों की डालियों में फंस गया था। बता दें कि इस ध्वज को पंद्रह अगस्त को चढ़ाया गया था, जिसे अब उतरवा लिया गया है। जिससे एक बार सबसे ऊंचा पोल अधूरा सा नजर आ रहा है।