{"_id":"5b787d2442c79246361b08ee","slug":"171534623012-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डो में लाखों रुपये से कराए जाएंगे सड़क, नाली के काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्डो में लाखों रुपये से कराए जाएंगे सड़क, नाली के काम
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्डों में लाखों रुपये से कराए जाएंगे सड़क, नाली के काम
संपूर्ण समाधान दिवस और आईजीआरएस की शिकायतें ली गई संज्ञान
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में सड़क व नाली के निर्माण का कार्य कराया जाएगा। इसका एजेंडा तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसे बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। इन पर मुहर लगते ही वार्डों में विकास के रास्ते खुल जाएंगे।
नगर पालिका परिषद का नया बोर्ड गठन हुए महीनों हो चुके हैं, लेकिन कुछेक को छोड़कर अधिकांश वार्डो में अभी तक विकास कार्य प्रारंभ नहीं हो पाए हैं। जिसे ध्यान में रखकर आगामी दिनों में होने वाली बोर्ड बैठक का एजेंडा तैयार कर लिया गया है। इसमें संपूर्ण समाधान दिवस और आईजीआरएस पर दर्ज हुई शिकायतों को भी संज्ञान लिया गया है। वार्ड नंबर बारह आजादपुरा में सेंट्रल पब्लिक स्कूल के पीछे श्रीराम नामदेव के मकान से दीपक कुमार पटेल के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण का आगणन धनराशि 267900 रुपये तैयार किया गया है। वार्ड नंबर सोलह करीम नगर में मधुसूदन श्रीवास्तव के मकान से मनोहर वाल्मीकि के मकान होते हुए कांशीराम अहिरवार के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का आगणन धनराशि 1201300 रुपये का किया गया है। वार्ड नंबर सोलह करीमनगर में शकील राईन के मकान से मुवीन खान के मकान होते हुए इमामी खान के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य आगणन धनराशि 909100 रुपये तैैयार किया गया है। करीम नगर में पप्पू सोनी के मकान से सीताराम एडवोकेट के मकान होते हुए हुकुम सिंह के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य आगणन धनराशि 1790900 रुपये का बनाया गया है। करीम नगर तिराहा से चर्च तक नाला व पुलिया निर्माण आगणन 1320400 रुपये तैैयार किया गया है।
जुगपुरा वार्ड का होगा सर्वे
जुगपुरा नया वार्ड बनाया गया है। यहां न तो खंभे हैं और न ही लाइट आपूर्ति की व्यवस्था। ऐसे क्षेत्रों में ईईएसएल कंपनी द्वारा लाइट परिवर्तन का कार्य कराया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। जिसे ध्यान में रखकर क्षेत्र का सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद इसकी कार्ययोजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
बस स्टैंड पार्किंग का ठेका की राशि घटेगी
बस स्टैंड पार्किंग शुल्क के ठेके की नीलामी के लिए 22 मार्च, नौ अप्रैल, 27 अप्रैल तिथि तय की गई थी, लेकिन इसका ठेका नहीं किया जा सका। अब इसके ठेके की बोली 6,40200 रुपये के स्थान पर चार लाख रुपये में कराने की तैयारी है। इस मामले को बोर्ड की स्वीकृति के लिए रखा जाएगा।
कचरे के लिए जेसीबी की होगी खरीद
नगर में दिनों दिन कचरे की मात्रा बढ़ती जा रही है। मुहल्ला रामनगर स्थित टिचिंग ग्राउंड पर कूड़े के पहाड़ बनने लगे हैं। इसकी लेवलिंग के लिए अब एलएनटी किराए पर लेने की जगह जेसीबी खरीदी जाएगी।
वार्डो के विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इस बोर्ड बैठक में कई वार्डो में सड़क, नाली के कामों को रखा जा रहा है। शीघ्र ही बोर्ड बैठक की तिथि तय कर ली जाएगी।
रजनी साहू, अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद