फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अन्य: सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने की शपथ लेकर गांधी को दी श्रृद्घांजलि

अन्य: सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने की शपथ लेकर गांधी को दी श्रृद्घांजलि

Wed, 31 Jan 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
अन्य: सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने की शपथ लेकर गांधी को दी श्रृद्घांजलि
सत्य-अहिंसा के रास्ते पर चलने की शपथ
विज्ञापन

ललितपुर।
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को स्थानीय महाविद्यालयों व स्कूलों में शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान देश की आजादी में महात्मा गांधी जी द्वारा दिए बलिदान और आंदोलनों को याद किया गया और उनके द्वारा बताए सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने की शपथ ली गई।
भगवान आदिनाथ कॉलेज आफ एजूकेशन महर्रा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 70वीं पुण्यतिथि पर प्रबंधक प्रदीप जैन और प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार जैन ने सर्वप्रथम गांधी जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी। प्रबंधक प्रदीप जैन ने बताया कि गांधी जी ने हमेशा ही विश्व को सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया था। उनके अहिंसक आंदोलनों के कारण ही भारत को आजादी प्राप्त हुई थी। इस क्रम में समस्त वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को हमेशा ही गांधी द्वारा बताए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और इसके साथ ही सभी ने इसकी शपथ भी ली है। श्रृद्धाजंलि कार्यक्रम के अंत में उनका प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजाराम’ गायन गाया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक अश्विनी कुमार जैन द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ. शक्तिवान सिंह, भानुप्रताप वाजपेयी, राकेश कटरा, बृजमोहन वर्मा, रामसेवक चंद्राकर, अनुराग नरवरिया, अतुल तिवारी, उमेश कुमार तिवारी, विनोद बौद्ध, अरविंद आर्य, गौरांक हरिसिंह, आनंद यादव, कुलदीप, प्रतीक, अर्पणा जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ग्राम हंसरी में संचालित आरएबीडी महाविद्यालय में शहीद दिवस के रूप में सर्वोदय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रबंधक डॉ. सूर्यनाथ यादव ने गांधी जी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर किया और उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी हमारे देश के महान देश भक्त व स्वतंत्रता सेनानी थे और उन्होंने लाखों शहीदों के बीच में महान देश भक्त के रूप में गिने जाते थे। इसी क्रम में प्राचार्य एनएन खान ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिलेश लक्षकार, दुष्यंत शर्मा, दयाराम, वीरेंद्र गौर, संतोष यादव, अक्षय श्रीवास्तव, सौरभ जैन, रामगोपाल, अंजुम, निशा, दीपिका राजा, नीतूू यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर करुणा इंटरनेशनल केंद्र मड़ावरा की गोष्ठी सेवानिवृत्त प्रवक्ता रमेशचंद्र जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि बापू ने अहिंसा का पाठ पढ़ाकर लोगों में भावना को जागृत किया। डॉ. सुनील जैन ने कहा कि गांधी जी के आदर्शों पर चलकर अनेक देशप्रेमियों ने हमारे देश का नाम रोशन किया है। अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। शिक्षक पुष्पेंद्र जैन ने गांधी जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात प्रांत पोरबंदर नामक स्थान पर हुआ था। भारत व भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनीतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। अहिंसा के प्रर्वतक गांधी जी ने अपना जीवन देश की सेवा में ही निकाल दिया था। हरिशंकर सोनी व अरुण तिवारी ने कहा कि गांधी जी अहिंसावादी विचारधारा के प्रेरणा श्रोत हैं। गोष्ठी का संचालन महामंत्री शैलेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed