फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सफाई कर्मचारी नियुक्त किए जाने की मांग

सफाई कर्मचारी नियुक्त किए जाने की मांग

Sat, 26 Aug 2017 01:32 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी नियुक्त किए जाने की मांग
सफाई कर्मचारी नियुक्त किए जाने की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। विकासखंड बार अंतर्गत ग्राम टोड़ी के ग्रामवासियों ने सफाई कर्मचारी नियुक्त किए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि गांव में विगत 07 माह से कोई सफाई कर्मचारी नहीं है। इससे कारण गांव में जगह-जगह गंदगी हो गई है। बारिश के मौसम में नालियों की सफाई न होने से नालियां बंद हो गईं है। नाली बंद होने से सारी गंदगी गलियों में आ गई है। जिससे निकलना मुश्किल हो गया है। गांव में संक्रामक बीमारी फैल रही हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों ने कई विकास अधिकारियों से इस समस्या से अवगत कराया लेकिन किसी ने सुध नहीं ली है। ग्रामीणों ने सफाई कर्मचारी को नियुक्त करवाने की मांग की है। ज्ञापन पर राघवेंद्र सिंह, प्रजापालसिंह, रविंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, सीताराम, ज्ञानप्रकाश, प्रदीप, त्रिभुवन सिंह, शिवाकांत आदि के हस्ताक्षर रहे।



कुआं गहरीकरण का भुगतान कराकर मजदूरी हड़पने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
विकासखंड जखौरा अंतर्गत ग्राम विघामहावत/गंगासागर निवासी खिलन पत्नी कांशीराम व अतल सिंह पुत्र कम्मोद सिंह ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम रोजगार सेवक पर कुआं गहरीकरण का भुगतान कराकर मजदूरी हड़पने का आरोप लगाया है। प्रार्थनापत्र में बताया कि पीड़ितों के खेत के कुओं का गहरीकरण हुआ था। जिसमें मजदूरी के लिए परिजनों ने कार्य किया था, जिसकी मजदूरी अभी तक 5000 रुपये प्राप्त हुए हैं। वाकी मजदूरी में फर्जी मस्टरौल पर हाजिरी दर्ज कराकर रुपये निकाल कर आपसी में बांट लिया गया है। जिस कारण कुआं गहरी करण का कार्य अधूरा पड़ा है। पीड़ितों जांच कराकर कार्रवाई व मजदूरी दिलवाने जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed