फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   -अतिक्रमण की चपेट में अंतर्राज्जीय बस स्टैँड

-अतिक्रमण की चपेट में अंतर्राज्जीय बस स्टैँड

Thu, 23 Aug 2018 04:40 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 04:40 AM IST
विज्ञापन
-अतिक्रमण की चपेट में अंतर्राज्जीय बस स्टैँड
अतिक्रमण की चपेट में अंतर्राज्जीय बस स्टैँड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला मुख्यालय स्थित बना अंतर्राज्जीय बस स्टैंड अतिक्रमण का शिकार हो गया है। वहीं, यहां बेतरतीब तरीके से रखे जा रहे वाहनों के चलते यात्रियों को भारी असुविधा से जूझना पड़ रहा है। इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने की जगह उदासीन बने हुए हैं। जिससे यात्रियों की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं।
मध्य प्रदेश की सीमा से जुड़े जिले का बस स्टैंड यात्रियों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यहां से रोजाना लगभग डेढ़ सौ बसों का संचालन होता है। इस स्टैंड से रोडवेज की भी बसें आती जाती हैं, इसके बाद भी स्टैंड पर सुविधाओं का विस्तार नहीं किया जा रहा है। जिससे आने-जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में बस स्टैंड पर बसों को खड़े होने के लिए पर्याप्त जगह भी नहीं बची है। यहां प्रतिदिन लगभग पांच से छह हजार यात्रियों का आना-जाना रहता है। इसके अलावा टैक्सी चालक सवारियों को बैठाने के लिए बस के बीच टैक्सी ले जाते हैं। ऐसे में अव्यवस्था बन जाती है। कई बार राहगीर इस अव्यवस्था में वाहनों से टकराकर चुटहिल हो जाते हैं। रेहड़ी, पटरी के दुकानदार भी दुुकानें जहां-तहां लगा कर अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं। बीते दिनों एक लोहिया बस की चपेट में एक दुकान आ गई थी। इसमें दुकान के साथ बस को भी नुकसान हो गया था। इस तरह की स्थिति आए दिन बनती है।
विज्ञापन


शोपीस बन गया पुलिस बूथ
बस स्टैंड पर असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस बूथ रखा गया। लेकिन बूथों में पुलिस कर्मी बैठते ही नहीं है। पुलिस कर्मियों की गैर मौजूदगी में टैक्सी चालक, बस चालक एवं दुकानदार मनमानी पर उतर आए हैं। जिससे बस स्टैंड पर अतिक्रमण अधिक हो गया है और पुलिस बूथ शोपीस बन कर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हटाया जाएगा अतिक्रमण
बस स्टैंड पर पसरे अतिक्रमण को शीघ्र ही हटाया जाएगा। इससे पहले इसकी जांच कराई जाएगी।
घनश्याम दास वर्मा, उप जिलाधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed