{"_id":"5b7c785542c792466578b858","slug":"161534883925-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभ योग में दिन भर मनेगा भाई-बहन का पर्व रक्षाबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभ योग में दिन भर मनेगा भाई-बहन का पर्व रक्षाबंधन
Updated Wed, 22 Aug 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुभ योग में दिनभर मनेगा भाई-बहन का पर्व रक्षाबंधन
सूर्योदय से शाम 3.52 बजे तक बहिनें बांध सकेंगे भाई के कलाई पर राखी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। रक्षाबंधन का पर्व इस बार 26 अगस्त को शुभ रवि योग में लगभग पूरे दिन भर मनाया जाएगा। घरों व बाजारों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा योग नहीं होने के कारण सूर्योदय से दोपहर 3.52 बजे तक बहनें अपने भाइयों की कलाई पर शुभ मुहूर्त और विशेष शुभ मुहूर्त के लिए चौघड़िया देखकर राखी बांध सकेंगी।
सावन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन इस बार 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन पर्व पर रवि का विशेष योग भी बन रहा है, जो राखी बांधने के लिए शुुुभ माना गया है। इस दिन पूर्णिमा को भद्रा नक्षत्र नहीं रहेगा। भद्रा नक्षत्र होना शुभ नहीं माना जाता है और भद्रा में राखी बंधवाना ज्योति वर्जित मानते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इस बार भद्रा नक्षत्र नहीं होने से लगभग पूरे दिन राखी बंधवाने के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा। ऐसे में इस दिन रक्षाबंधन पर्व के दिन पूरे दिन-दिन भर सूर्योदय के समय से दोपहर बाद 3.52 बजे तक राखी बंधवाने के लिए शुुुभ मुहूर्त रहेगा। वहीं, रक्षाबंधन को लेकर व्यापारियों ने भी बाजार में दुकानें सजा ली हैं। इसके लिए बाजारों में घंटाघर की मुख्य सड़क के बीचों बीच दर्जनों अस्थाई राखी की दुकानें, महावीर प्याऊ के पास, कटरा बाजार, लोहापीतल बाजार, नझाई बाजार, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, देवगढ़ रोड आदि मुख्य स्थानों पर राखी का बाजार सजाया गया है। वहीं, बाजार में राखियों के बाजार के अनुसार इनकी कीमत भी रखी गई हैं। छोटी दुकानें पर विभिन्न प्रकार की रंगबिरंगे व धागों की राखियां पांच से लगभग 30 रुपये तक मिल रही हैं। वहीं, मुख्य बाजार में बड़ी दुकानों पर राखियों की कीमत 20 रुपये से लेकर 70-80 रुपये और 200 या इससे अधिक रुपये की कीमत की भी मिल रही हैं। वहीं बाजार में इस बार चांदी की राखियां भी खूब पसंद की जा रही हैं।
सरकारी कर्मचारियों ने लगाई छुट्टियां, ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल
सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में काम करने वाले अधिकांश कर्मचारियों ने रक्षाबंधन पर्व के दिन अपने-अपने घर पहुंचने के लिए अभी से छुट्टियां लगा दी हैं। कई लोगों ने तो रक्षाबंधन के दो दिन पहले से छुट्टी जाने की अर्जी लगा रखी है। वहीं, अन्य जनपदों में रहने वाले भाई-बहनों ने भी अपने घर पहुंचने के लिए एक महीने पहले से रिजर्वेशन करा रखे हैं और वर्तमान में रक्षाबंधन पर्व के आसपास एक-दो दिन पहले तक का रिजर्वेशन सभी ट्रेनों में फुल चल रहे हैं। वहीं, जो भाई जनपद से बहुत दूर रह रहे हैं और घर आने में दिक्कत हो रही है, उनके लिए राखी पहुंचाने के लिए आजकल डाकघरों में स्पीड पोस्ट के काउंटरों पर भारी भीड़ लग रही है, जहां स्पीड पोस्ट कराने में दो-दो घंटे तक का समय भी लग रहा है।