फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   छात्र ने बनाई सोलर पैनल से चलने वाली कार

छात्र ने बनाई सोलर पैनल से चलने वाली कार

Sun, 11 Jun 2017 11:22 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
छात्र ने बनाई सोलर पैनल से चलने वाली कार
छात्र ने बनाई सोलर पैनल से चलने वाली कार
विज्ञापन

पाली (ललितपुर)।
महावीर हाईस्कूल में कक्षा 11 में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने सोलर पैनल से चलने वाली एक चार पहिया वाहन को तैयार कर सड़क पर दौड़ाया। सड़क पर जब सफर को निकली तो लोग इसे देखते रह गए। और इसकी तारीफ में कसीदे भी खूब पढ़े।
परिवार के लोग बताते है कि सोनू पर हमेशा कुछ नया करने का जुनून सवार रहता है। बीते 6 माह से सोलर पैनल से चलने वाली एक चार पहिया गाड़ी के निर्माण में रंग भरने को लगा है। इस अविष्कार में उसकी टोली भरपूर साथ देती है। 15 वर्षीय सोनू बताते हैं कि ई रिक्शा को देखकर चार पहिया गाड़ी बनाने का ख्याल आया। गाड़ी में स्कूटर के पहियों को जगह दी गई है। इसमें बैटरी भी रखी गयी है। जो सौर ऊर्जा से चार्ज होगी। जरूरत पड़ने पर पैनल के माध्यम से सीधी ऊर्जा इसमें प्रदान की जाएगी। इंजन की जगह इसमें पानी वासले टुल्लू पंप को रखा गया। जो गाड़ी को गति पकड़ाकर आगे बढ़ाएगा। गाड़ी की रफ्तार एक्सीलेटर के सहारे होगी। इसमें ब्रेक भी ऐसे जहां रोको वहीं खड़ी हो जाती है। रविवार की सुबह सोनू चौरसिया के इस अविष्कार को लेकर चालक अन्नू झान सड़क पर उतरे तो देखने वालों की भीड़ लग गई। न कोई शोर शराबा ,न कोई प्रदूषण 30-40 की स्पीड में यह गाड़ी अपनी बालटोली को सवार कर आराम से दौड़ रही थी।
विज्ञापन

सोनू चौरसिया ने बताया कि गाड़ी को तैयार करने में लगभग 50 हजार रुपये का खर्च आया है। इसमें चार सीटों को लगाया गया, जिसमें लोग आराम से सफर कर सकते है। इसे जुगाड़ू वाहन भी कह सकते है। इसकी तकनीक में जहां कमी होगी उसको भी दुरस्त किया जायेगा। फिलहाल अब इसमें कलात्मक बॉडी लगाये जाने की तैयारी है। जिससे लोगों को यह और भी अपनी ओर आकर्षित करे। प्रयोग पूरी तरह सफल रहा तो और भी लोग इसमें सफर का आनंद उठा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed