फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   तापमान का रहा अधिक प्रहार, पंखे-कूलर रहे सब बेकार

तापमान का रहा अधिक प्रहार, पंखे-कूलर रहे सब बेकार

Mon, 03 Jun 2019 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
तापमान का रहा अधिक प्रहार, पंखे-कूलर रहे सब बेकार
तापमान का प्रहार, पंखे- कूलर रहे सब बेकार
विज्ञापन

ललितपुर। नौतपा के अंतिम दिन मौसम के तेवर और भी ज्यादा कड़क रहे। जहां पर नौतपा की शुरुआत में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था, वहीं अंतिम दिन 45 डिग्री सेल्सियस रहा। इस कारण मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया कि लगभग छह दिन तक गर्म हवाएं चलने की संभावना है। इसलिए इससे अधिक बचाव करने की जरूरत है।
सुबह नौ बजे से सूरज के तेवरों का असर शुरू हो जाता है, जिससे लोगों को घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। हालत यह है कि दस बजे के बाद शहर क्षेत्र के अधिकांश लोगों ने अपने घरों में रहना ही बेहतर समझा। ऐसी ही स्थिति शहर में रविवार को रही, जहां पर भीषण गर्मी से लोगों की हालत खराब हो गई। पंखों से भी गर्म हवा निकलने से लोगों को राहत नहीं मिल पाई। कूलर भी गर्मी से राहत नहीं दिला पाए। शीतलपेयों के साथ लस्सी मिल्क बादाम, आइसक्रीम और ठंडे पानी के साथ ठंडा दही और मट्ठा का उपयोग अधिक किया जा रहा है। साथ ही मौसमी फल और खीरा, ककड़ी के अलावा आम का पना, जलजीरा, नीबू पानी, जलजीरा, बेल का शर्बत व गन्ने का रस भी लोगों को खूब भा रहा है। गर्मी से सूखते कंठों व बिगड़ी चेहरों की रंगत को वापस लाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

धूप से बचने के लिए राहगीर कपड़ों का सहारा व छांव तलाश रहे हैं। नौतपा में दिन तो दूर रात में भी लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। जिला संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. देशराज सिंह ने बताया कि मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसमें बताया कि अभी लगभग छह दिन तक हीट वेब (लू ) चलेगी। जिससे बचाव कराना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल गर्मी से नहीं मिलेगी राहत
दिनांक - न्यूनतम - अधिकतम (डिग्री सेल्सियस)
दो जून 29 45
तीन 32 46
चार 31 46
पांच्र 31 46

इस तरह करें बचाव
- गर्मी में अधिक पानी पीएं।
- घर पर तैयार शरबत, शिकंजी, लस्सी व तरल पदार्थों का सेवन करें।
- खीरा, तरबूज और खरबूज जैसे रसदार फलों का सेवन करें।
- तली व भुनी चीजों से बचाव करें।
- घर से खाली पेट न निकलें।
- शरीर को पूरी तरह से ढक कर ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed