फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बिजली कटौती से लड़खड़ाई शहर की जलापूर्ति

बिजली कटौती से लड़खड़ाई शहर की जलापूर्ति

Mon, 03 Jun 2019 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती से लड़खड़ाई शहर की जलापूर्ति
बिजली कटौती से लड़खड़ाई शहर की जलापूर्ति
विज्ञापन

ललितपुर। बिजली की अंधाधुंध कटौती से शहर की जलापूर्ति बुरी तरह लड़खड़ा गई है। रविवार की सुबह दस से पंद्रह मिनट की पानी आया। इसमें लोग पीने का पानी ही भर पाए, अन्य कार्यों के लिए उन्हें हैंडपंप से ही पानी जुटाना पड़ा।
जल संस्थान का साथ बिजली नहीं दे रही है। शनिवार को शहर में बड़े पैमाने पर बिजली की कटौती हुई। जहां मोहल्ला तालाबपुरा में बिजली के तार बदलने का काम हुआ, वहीं महावीर प्याऊ के पास ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इसके अलावा बिजली की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। इसका विपरीत असर जलापूर्ति पर देखा गया। बिजली की आंखमिचौनी के चलते जल संस्थान टंकियों को पूरी क्षमता से नहीं भर पाया।
विज्ञापन

नतीजा यह हुआ कि रविवार की सुबह जब जलापूर्ति हुई तो ऊंचाई वाले इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। वहीं, कई मोहल्लों में दस से पंद्रह मिनट ही नल आए। इसमें लोग पीने का पानी ही भर सके। इससे उनके लिए नहाने, बर्तन और कपड़े धोने के लिए पानी की समस्या खड़ी हो गई। इस कारण हैंडपंपों पर दोपहर तक लोग पानी भरते देखे गए। पिछले कई दिनों से शहर में पेयजल की समस्या बनी हुई है। वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे बचने के लिए लोगों ने घरों में कूलर लगा रखे हैं। मौजूदा समय में पेयजल की समस्या के चलते लोगों को कूलर की ठंडी हवा भी नसीब नहीं हो पा रही है। पानी के अभाव में लोग गर्म हवा लेने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन से पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। शनिवार को साढ़े चार बजे जलापूर्ति शुरू कर दी गई। जब तक सोकर उठे, तब तक जलापूर्ति बंद हो गई। रविवार को भी नाम मात्र की जलापूर्ति हुई। इस कारण हैंडपंप से पानी भरकर काम चलाया।
- अशोक ताम्रकार, मोहल्ला सुभाषपुरा

पिछले कई दिनों से श्रद्धानंदपुरा सहित कई मोहल्लों में पेयजल की समस्या बनी हुई है। इस कारण मोहल्ला चौबयाना में लगे हैंडपंप से पानी भर रहे हैं। तमाम लोग आधा किलोमीटर दूरी से पानी जुटा रहे हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को खासी परेशानी हो रही है।
- आलोक सोनी, मोहल्ला श्रद्धानंदपुरा

टैंकर चलाने में मनमानी
जिन क्षेत्रों में टैंकर से जलापूर्ति की जरूरत है, उन जगहों पर टैंकर नहीं पहुंचाकर मनमानी की जा रही है। रविवार को हद हो गई, जहां लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे थे, विभागीय कर्मियों ने इसकी अनदेखी करते हुए टैंकर का पानी एक होटल को मुहैया करा दिया। इस मामले में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता प्रवीण यादव ने अनभिज्ञता जाहिर की है। उनका कहना है कि भीषण गर्मी को देखते हुए किसी को निजी तौर पर जल संस्थान की ओर से कोई टैंकर नहीं दिए जा रहे हैं। यदि ऐसा हुआ तो वह गलत है। इसकी जांच कर टैंकर चलाने वाले कर्मियों को कसा जाएगा, ताकि टैंकर जरूरतमंदों तक पहुंच सके।

------
शनिवार को बिजली ने काफी परेशान किया। कई बार बिजली की आपूर्ति कट हुई। इस कारण पानी की टंकी पूरी क्षमता से नहीं भर पाई। इस वजह से रविवार को जलापूर्ति लड़खड़ाई।
- प्रवीण यादव, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed