फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   कानून से संवारें अपना व दूसरों का जीवन

कानून से संवारें अपना व दूसरों का जीवन

Sun, 26 May 2019 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
कानून से संवारें अपना व दूसरों का जीवन
कानून से संवारें अपना व दूसरों का जीवन
विज्ञापन

ललितपुर। पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कालेज के सेमीनार हाल में ‘समाज के विकास में कानून विषय की भूमिका और कॅरियर की संभावनाएं‘ विषय पर कॅरियर काउंसलिंग की गई। वक्ताओं ने बताया कि कानून की पढ़ाई करके अपना व दूसरों का जीवन संवारा जा सकता है।
कॉलेज के संस्थापक पारसनाथ यादव ने बताया कि 12वीं पास करने के बाद जब छात्र रोजगारपरक पाठ्यक्रम की तलाश में भटकता है तो उसे कानून में स्नातक (बीएएलएलबी) का पाठ्यक्रम किसी नई रोशनी से कम नहीं लगता है। समय-समय पर सरकार को नए कानून बनाने पड़ते हैं। परिणामस्वरूप नए कानूनों की जद में आने वालों के लिए पेशेवर कानूनी सलाह लेना जरूरी हो जाता है। विश्व भर में पारिवारिक, सामाजिक और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संबंधों और नियमों में बढ़ती जटिलता से क्षेत्र विशेष में विशेषताओं से पूर्ण कानूनी सलाहकारों की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

ऐसे में विधि विषय में स्नातक करके नेशनल लॉ स्टडीज, सिविल लॉ स्टडीज, सूचना प्रौद्योगिकी कानून में एलएलएम, इकोनॉमिक्स लॉ, इंस्ट्रीयल लॉ, लेबर लॉ स्टडीज, एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ, स्टडीज इंटरनेशनल लॉ, बिजनेस लॉ स्टडीज, क्रीमिनल लॉ स्टडीज, फैमिली लॉ स्टडीज आदि में विशेषज्ञता अर्जित करके अपना भविष्य स्वर्णिम बना सकते हैं। कानून विषय में कॅॅरियर की अपार संभावनाएं हैं। विधि स्नातक करके विद्यार्थी अपने जीवन में उच्च एवं प्रतिष्ठित पदों पर सेवा देने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। आईएएस, पीसीएस, विधि प्रवक्ता एवं जिला न्यायालय, हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश, विधिक सलाहकार, सॉलिसिटर आदि उच्च एवं प्रतिष्ठित पद प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलवान गुरदीन ग्रुप ऑफ कालेज पनारी में वर्ष 2017 में विधि संकाय की स्थापना की गई। जहां से जनपद के आसपास के अन्य राज्य, जिलों, तहसीलों ग्रामों के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा प्रदान की जा रही है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक सौरभ यादव, प्राचार्य डॉ. महेश कुमार झा, महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सूफिया और डॉ. वंदना याज्ञिक, अल्का यादव, प्रीति शुक्ला, दीपिका जैन, जुनैद रजा़, वरिष्ठ प्रवक्ता नारायणदास, प्रकाशनारायण साहू, ओमप्रकाश यादव, रामलखन यादव, नरेंद्र सिंह यादव, प्रकाश खरे, राघवेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संचालन प्रो. रमेशचंद्र पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed