{"_id":"5ce99a81bdec2207194b0f90","slug":"155881336313-lalitpur-news42","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति के लिए आधार नंबर अपडेट कराना अनिवचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति के लिए आधार नंबर अपडेट कराना अनिवचार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीफा के लिए आधार नंबर अपडेट कराना अनिवार्य
ललितपुर। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित पूर्व दशम और दशमोत्तर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आनलाइन आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए आधार नंबर ऑनलाइन वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। वित्त वर्ष 2019-20 में ऑनलाइन आधार नंबर वेरिफिकेशन होने के बाद भी आवेदनपत्र स्वीकार किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी पीयूष चंद्र राय ने बताया कि इस प्रक्रिया में छात्र-छात्रा का नाम, पिता/पति का नाम, लिंग आदि का सत्यापन होने के बाद आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी को आवेदन पत्र में भरने के बाद ही आवेदन पत्र शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी छात्रों के पास आधार नंबर होना चाहिए, यदि नहीं है तो बनवा लें। जिनके पास आधार कार्ड हैं, वह उसे मोबाइल नंबर से लिंक करा लें। हाईस्कूल अंकपत्र में अंकित अपने तथा माता- पिता के नाम के अनुरूप ही आधार कार्ड में अपना नाम और माता- पिता का नाम अपडेट करा लें। इसी तरह हाईस्कूल की जन्मतिथि को भी आधार कार्ड में अपडेट करा लें।