{"_id":"5ce99a7bbdec22076c4edcb7","slug":"15588133578-lalitpur-news53","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे हो रही वाहनों की लोडिंग अनलोडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे हो रही वाहनों की लोडिंग अनलोडिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क किनारे हो रही वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग
ललितपुर। शहर में सड़क किनारे अतिक्रमण पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। इससे अधिकांश रास्ते व सड़कें संकरीं होती जा रही है। ऐसी ही स्थिति शहर में जिला अस्पताल के समाने व सदनशाह चौराहे पर बनी है। यहां पर कई बार वाहनों को ओवरटेक करना मुश्किल हो जाता है।
जिला अस्पताल में सबसे अधिक आकस्मिक वाहनों की आवाजाही होती है। यहां जिले के समूचे क्षेत्रों के बीमार व दुर्घटना से ग्रसित मरीजों को एंबुलेंस के सहारे लाया जाता है। यह सभी वाहन इमरजेंसी वाले होते हैं, जिन्हें जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचना पड़ता है। लेकिन, पेट्रोल पंप से लेकर सदनशाह चौराहे तक दुकानों के बाहर रखे सामान व वाहनों के फेर में फंस कर काफी देर तक खड़ा रहना पड़ता है। यहां पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर है। वह इस ओर अनभिज्ञ बने हैं। इससे आम लोगों को परेशान होना पड़ रहा हैं।
अधिकतर दुकानदार सड़क किनारे ही दुकानों को फैलाए हुए हैं। दुकान पर सामान लेने के लिए आने वाले ग्राहकों को वाहन खड़े करने के लिए स्थान नहीं बचता है। ऐसे में ग्राहक अपने वाहनों को इधर-उधर खड़ा करने के लिए जगह देखते हैं। लेकिन, जब जगह नहीं मिलती है तो सड़क के किनारे खड़ा कर चले जाते हैं। इनमें कुछ तो ऐसे हैं, जो सड़क पर ही वाहनों को खड़ा कर देते हैं। दुकानदार भी अपने समान को वाहनों में लोडिंग व अनलोडिंग के लिए दिन का समय चुन रहे हैं। ऐसे में इनके माल की लोडिंग व अनलोडिंग सड़क पर खड़े वाहनों से होती है। कई बार तो आधी सड़क पर भी लोडिंग- अनलोडिंग का कार्य किया जाता है। जिससे एंबुलेंस के सहारे भर्ती होने के लिए आ रहे मरीजों को आधा घंटा से एक घंटा तक खड़ा रहना पड़ रहा है। इसके बाबजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
----------
जिला अस्पताल के सामने सड़क किनारे दुकानों का फैलाव रोका जाएगा। सड़क किनारे वाहन खड़े नहीं होने दिए जाएंगे। यदि कोई वाहन चालक नहीं मानता है तो चालान काटा जाएगा।
- नासिर अली
सहायक यातायात प्रभारी