फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   भाजपा प्रत्याशी को बढ़त मिलते ही अन्य पार्टी के समर्थकों में छाई मायूसी

भाजपा प्रत्याशी को बढ़त मिलते ही अन्य पार्टी के समर्थकों में छाई मायूसी

Fri, 24 May 2019 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी को बढ़त मिलते ही अन्य पार्टी के समर्थकों में छाई मायूसी
भाजपा प्रत्याशी को बढ़त मिलने पर दूसरों में छाई मायूसी
विज्ञापन

ललितपुर। बृहस्पतिवार का दिन राजनीतिक दलों के लिए बेहद खास रहा। सभी राजनीतिक दल सुबह से ही मतगणना को लेकर उत्साहित नजर आ रहे थे। लेकिन, जैसे ही मतगणना रुझान आने शुरू हुए और रुझान भाजपा की बढ़त में बदल गए तो अन्य दलों के कार्यकर्ताओं में मायूसी और भाजपाई उत्साह से भर गए। सपा-बसपा गठबंधन व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के चेहरों पर मायूसी नजर आने लगी।

लोकसभा चुनाव की मतगणना अमरपुर स्थित नवीन मंडी में सुबह आठ बजे से शुरू हुई। तमाम पार्टियों के एजेंट मतगणना स्थल पर पहुंचकर मतगणना में शामिल हुए। साथ ही पार्टियों के समर्थक भी मंडी स्थल के बाहर जुटने लगे। मतगणना के पांचवें राउंड तक दलों के कार्यकर्ताओं में चुनाव परिणामों में उलटफेर की उम्मीद नजर आ रही थी, लेकिन जैसे ही बारह व तेरह राउंड की मतगणना के नतीजों की घोषणा हुई, तो उनके चेहरों पर मायूसी छाने लगी। दिन में दो बजे के बाद मतगणना के नतीजों में भाजपाई प्रत्याशी को भारी मतों से आगे होने की जानकारी मिलने पर मंडी स्थल के बाहर से अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने वहां से घर का रास्ता पकड़ लिया। कुछ ही देर में स्थिति यह बन गई कि मतगणना स्थल के बाहर हाइवे के पार किसी दल के समर्थक नजर नहीं आए। यहां पर केवल भाजपाई ही नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed