{"_id":"5ce701c0bdec22072b5a6503","slug":"15586431875-lalitpur-news16","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलते चले गए ‘कमल’ जैसे चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलते चले गए ‘कमल’ जैसे चेहरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। मतगणना स्थल के बाहर सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा और जैसे- जैसे भाजपा को बढ़त मिली। कार्यकर्ताओं के चेहरे कमल जैसे खिलते चले गए।
मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। तेज गर्मी के कारण शहर से दूर मतगणना स्थल अमरपुर मंडी तक जाने के लिए कार्यकर्ता हिम्मत नहीं जुटा सके। इस कारण उन्होंने भाजपा कार्यालय का रुख किया। यहां कार्यकर्ताओं के लिए चाय- पानी का इंतजाम किया गया था। जैसे ही पहला परिणाम आया, भाजपाई खुशी से झूम उठे और एक- दूसरे को बधाई देने लगे। बाहर से आने वाले फोन भी अटेंड करते रहे और सूचनाओं का आदान- प्रदान होता रहा। कुछ कार्यकर्ता अमरपुर मंडी भी गए, लेकिन वहां सन्नाटा पसरा था, इस कारण वापस आ गए। जैस- जैसे लीड अधिक होती जा रही थी, समर्थक प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे। जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने एक- दूसरे को रंग गुलाल लगाया।