फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   भाजपा प्रत्याशी ने एक लाख से ज्यादा मतों की बनाई बढ़त

भाजपा प्रत्याशी ने एक लाख से ज्यादा मतों की बनाई बढ़त

Fri, 24 May 2019 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी ने एक लाख से ज्यादा मतों की बनाई बढ़त
भाजपा प्रत्याशी ने ललितपुर जिले में ली दो लाख से अधिक की बढ़त
विज्ञापन

ललितपुर। भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने सपा- बसपा गठबंधन के प्रत्याशी श्याम सुंदर सिंह को ललितपुर जिले की दो विधानसभा सीटों पर एक लाख से ज्यादा मतों से पीछे धकेल दिया। जहां ललितपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ने एक लाख उनतालीस हजार बासठ मतों की बढ़त बनाई, वहीं महरौनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी उन्यासी हजार नौ सौ चौरानवें मतों से आगे रहे। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने दो लाख अठारह हजार वोटों की बढ़त बनाई है।
अमरपुर विशिष्ट मंडी में ललितपुर एवं महरौनी विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना का स्थल बनाया गया। सुबह आठ बजे से ही रुझान मिलने आरंभ हो गए थे। पहले ही राउंड में भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने श्याम सुंदर सिंह से मामूली बढ़त पा ली थी। इसके बाद उन्हें हर राउंड में बढ़त मिलती गई। महरौनी के मुकाबले ललितपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अनुराग शर्मा के पक्ष में अधिक नजर आए। ललितपुर के मतदाताओं ने बड़े अंतर की बढ़त दे दी। जिससे सपा- बसपा गठबंधन के प्रत्याशी श्याम सुंदर सिंह को संभलने का मौका नहीं मिला। 40 राउंड में हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को 203576, श्यामसुंदर सिंह को 99614, कांग्रेस समर्थित शिवशरण को 15508, गौरीशंकर को 825, जगत विक्रम सिंह को 639, दिलशाद अहमद सिद्दकी को 652, श्रुति अग्रवाल को 543, कल्पना खर्द को 497, राजा खटीक को 648, रामगोपाल को 1132, सुनील प्रजापति को 1588 और नोटा को 5256 मत मिले।
विज्ञापन

इसी तरह महरौनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को 185914, श्यामसुंदर सिंह को 105920, कांग्रेस समर्थित शिवशरण को 18444, गौरीशंकर को 899, जगत विक्रम सिंह को 778, दिलशाद अहमद सिद्दकी को 685, श्रुति अग्रवाल को 537, कल्पना खर्द को 528, राजा खटीक को 704, रामगोपाल को 1162, सुनील प्रजापति को 1642 और नोटा को 5052 मत मिले। इस तरह भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को सपा- बसपा गठबंधन प्रत्याशी श्यामसुंदर सिंह से 183956 मतों की बढ़त मिल गई। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना के दौरान भाजपा के अनुराग शर्मा, कांग्रेस समर्थित शिवशरण एवं सपा- बसपा गठबंधन से विशुन सिंह और पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार मौजूद रहे। जैसे-जैसे राउंड बढ़ रहे थे, वैसे-वैसे सपा- बसपा गठबंधन एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में मायूसी बढ़ रही थी। शाम होते-होते गठबंधन एवं कांग्रेस के अधिकांश कार्यकर्ता घर लौट गए थे। भाजपा के कार्यकर्ता अंत तक मतगणना स्थल पर रुके रहे। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। चुनाव प्रेक्षक मतगणना पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed