फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   योजना के प्रचार-प्रसार को जेई को मिलेंगे दस हजार

योजना के प्रचार-प्रसार को जेई को मिलेंगे दस हजार

Wed, 20 Feb 2019 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
योजना के प्रचार-प्रसार को जेई को मिलेंगे दस हजार
योजना के प्रचार-प्रसार को जेई को मिलेंगे दस हजार
विज्ञापन

ललितपुर। सरचार्ज समाधान योजना के प्रचार-प्रसार के अंतर्गत मुनादी कराने, स्थानीय यात्रा और अन्य मद के लिए 10 हजार रुपये मुहैया कराए जाएंगे। जिला में छह अवर अभियंताओं के सापेक्ष विभाग को 60 हजार रुपये उपलब्ध कराए गए हैं, जो अवर अभियंताओं को खर्च का ब्यौरा देने पर मुहैया कराए जाएंगे।

जनपद में 49 हजार 736 बिजली उपभोक्ताओं पर लगभग 176 करोड़ रुपये का विद्युत बकाया चल रहा है, जिसमें अकेले शहर में ही 6,567 उपभोक्ताओं पर ही करीब 38 करोड़ रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों के 43 हजार उपभोक्ताओं पर करीब 137 करोड़ रुपये की विद्युत बकाएदारी चल रही है। जबकि बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को राहत देते हुए सरचार्ज माफी समाधान योजना लागू की गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा घरेलू और कॉमर्शियल श्रेणी के दो किलोवाट तक और निजी नलकूप विद्युत संयोजनधारी सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए दिसंबर तक के विद्युत बिल पर सौ फीसदी सरचार्ज माफी का लाभ दिया जा रहा है। विभाग द्वारा योजना का सफल बनाने और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इस योजना से लाभान्वित करने के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा योजना के प्रचार प्रसार का जिम्मा भी स्थानीय अवर अभियंताओं को सौंपा। इसके लिए आदेशित किया गया था कि योजना के दौरान अवर अभियंताओं द्वारा उपभोक्ताओं को सरचार्ज माफी योजना की जानकारी देने के लिए पंफलेट लगाने, मुनादी कराने, कुर्सी मेज व स्थानीय लोगों को विभिन्न साधनों के माध्यम से जागरूक कर अधिक से अधिक पंजीकरण कराया जाएगा। सरचार्ज समाधान योजना के अंतर्गत विभाग द्वारा मार्च तक प्रत्येक अभियंता को दस हजार रुपये के लिए अधिकृत किया गया। विभाग द्वारा अवर अभियंताओं के लिए धनराशि मुहैया करा दी गई है। जनपद में छह अभियंताओं के लिए विभाग द्वारा साठ हजार रुपये मुहैया कराए हैं, हालांकि अवर अभियंताओं को योजना के प्रचार प्रसार का पूर्ण ब्यौरा अधिशासी अभियंता के माध्यम से कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed