फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   समाज की तरक्की के लिए महिला शिक्षा व नशामुक्ति जरूरी

समाज की तरक्की के लिए महिला शिक्षा व नशामुक्ति जरूरी

Mon, 18 Feb 2019 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
समाज की तरक्की के लिए महिला शिक्षा व नशामुक्ति जरूरी
समाज की तरक्की के लिए महिला शिक्षा व नशामुक्ति जरूरी
विज्ञापन

ललितपुर। नदीपार स्थित कुशकुटी मेें कुशवाहा समाज की नवगठित कार्यकारिणी को समारोहपूर्वक शपथ दिलाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने नशामुक्ति, महिला शिक्षा एवं समाज की एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम में सदर विधायक की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई।
महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके उपरांत समाज की नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। इसमें जिलाध्यक्ष रतीराम एडवोकेट, नगर अध्यक्ष श्यामलाल, युवा जिलाध्यक्ष नीलू कुशवाहा, युवा नगराध्यक्ष अमित कुशवाहा सहित एक सैकड़ा पदाधिकारियों ने शपथ ली। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्यों के लिए कुशवाहा रत्न प्रदान किए गए। इनमें मरणोपरांत पूर्व विधायक नाथूराम कुशवाहा को दिया गया। इसके अलावा श्रीचंद कुशवाहा, हरदास बागवान आदि शामिल रहे। सामाजिक कार्यों के लिए समाज के कई लोगों को शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मनोहरलाल पंथ ने कहा कि देश को नरेंद्र मोदी के रूप में ऐसा प्रधानमंत्री मिला। जिसने दुनिया में देश का डंका बजाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाति, भेदभाव से दूर रहकर हर वर्ग के लिए अनेकों योजनाएं चलाई। वह सदैव कुशवाहा समाज के साथ खड़े हैं। उन्होंने मतभेद भुलाकर एकजुटता बनाने का आह्वान किया। राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि कुशवाहा समाज के लिए उनके दरवाजे खुले हुए हैं। उन्होंने रैन बसेरा के लिए दस लाख रुपये देने की घोषणा की। पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित होने की आवश्यकता है। उन्होंने महिला कालेज खुलवाने की मांग की। राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त हरगोविंद कुशवाहा ने कहा कि इस आयोजन में जो भी लोग आने से रह गए हैं, उन्हें आना चाहिए था। समाज को एकजुट रहने की आवश्यकता हैं। बसपा लोकसभा प्रभारी जुगल किशोर कुशवाहा ने कहा कि समाज के लोगों की जो भी समस्याएं हैं। यदि उन्हें मौका मिलता है तो वह उन्हें प्राथमिकता से निपटाएंगे। पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा ने कहा कि वह समाज के सेवक हैं। यदि उन्हें कहीं बुलाया भी नहीं जाता है तो वह मतभेद बुलाकर शामिल होंगे। आयोजन को कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, सपा जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुमन कुशवाहा, भगवानदास रोड़ा, जगदीश कुशवाहा कंचन, चंद्रभान बेसरा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता लक्खी कुशवाहा व संचालन मनोज कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन


राज्यमंत्री का छलका दर्द
प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मन्नू कोरी का भाषण के दौरान दर्द छलक उठा। उन्होंने सदर विधायक रामरतन कुशवाहा को भाई के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाई को भी कार्यक्रम में बुलाना चाहिए था। वहीं, हरगोविंद कुशवाहा ने बगैर नाम लिए उनकी ओर समाज का ध्यान खींचा। वहीं, मंच पर कई लोगों ने सदर विधायक पर अड़ियल रुख अपनाने का आरोप मड़ा। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति समाज से बड़ा नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed