फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जीजीआईसी की छात्राऐं पढ़ाई के साथ खेलेगीं वालीबॉल व बैडमिंटन

जीजीआईसी की छात्राऐं पढ़ाई के साथ खेलेगीं वालीबॉल व बैडमिंटन

Wed, 22 Nov 2017 03:14 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 03:14 AM IST
विज्ञापन
जीजीआईसी की छात्राऐं पढ़ाई के साथ खेलेगीं वालीबॉल व बैडमिंटन
जीजीआईसी में होगा वालीबॉल व बैडमिंटन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जनपद के सबसे अधिक छात्रांकन वाले राजकीय इंटर कॉलेज में छात्राओं का खेलकूद के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए बालीबॉल व बैडमिंटन कोट का निर्माण करा गया है, जिसका डीआईओएस द्वारा उद्घाटन किया गया।
जीजीआईसी में छात्राओं की सुविधा के लिए बालीबॉल व बैडमिंटन कोट का शुभारंभ मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डीआईओएस ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेलकूद भी जरुरी है। खेलकूद से शरीर व मन दोनों की स्वस्थ रहते हैं। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्रधानाचार्या पूनम मलिक ने कहा कि विद्यालय में खेलकूद की प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर होता रहता है। विद्यालय की छात्राओं ने हाल ही में मंडल स्तर और प्रदेश स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में स्वर्ण व रजत पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। इस दौरान खेल कोच नाजबीन खान समेत अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने समस्त प्रधानाचार्यों को अपने-अपने विद्यालय का परिवेश और शैक्षिक माहौल सुधारने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस ने कहा कि शिक्षा के संबंध में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में समस्त प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने विद्यालयों में खेल के मैदानों को उपयोग लायक बनाए और शारीरिक व खेलकूद शिक्षा के लिए टीचर की तैनाती करें, शैक्षिक माहौल बनाने के लिए रिटायर्ड टीचरों का सहयोग लें, अपने गांव व क्षेत्र के स्नातक व बीएड की पढ़ाई किए हुए लोगों का आंकड़ा एकत्रित करें। इंटर कॉलेजों पर लैब को व्यवस्थित किया जाए व सभी विद्यालयों में बिजली व पुस्तकालय भी व्यवस्था को चौकस किया जाए। इसके अलावा बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने के लिए हर विद्यालय में स्काउड गाइड को बढ़ावा दिया जाए। इसके साथ ही डीआईओएस ने विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताएं, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और इसके साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed