फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पीएम आवास योजना में अवैध उगाही का आरोप

पीएम आवास योजना में अवैध उगाही का आरोप

Sun, 17 Sep 2017 02:15 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
पीएम आवास योजना में अवैध उगाही का आरोप
पीएम आवास योजना में अवैध उगाही का आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। ब्लाक मड़ावरा अंतर्गत ग्राम इमलियाकलां के लोगों ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध उगाही होने का आरोप लगाया है। इसमें कहा गया कि योजना में अपात्रों के नाम चयनित कर लिए गए हैं, जिनके पास पक्के मकान और अच्छी खासी जमीन है। वहीं, कमजोर लोग मकान के लिए यहां वहां भटक रहे हैं। उन्होंने योजना में शामिल पात्र व्यक्तियों के नाम हटाने की मांग की है। शिकायती पत्र में हरीराम, बलराम, काशीराम, रामस्वरूप, हल्ले, गुलाब, सचिन, विंद्रावन, रामदयाल, महेंद्र, रवि कुमार, जगभान, प्रेमचंद्र, मान सिंह आदि के हस्ताक्षर व अंगूठा निशानी बने हैं।

निधन व शोक
ललितपुर। चित्रांश वेलफेयर सोसायटी की सभा में महरौनी निवासी कुलदीप खरे के छोटे भाई दिलीप खरे के असमय निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। इस मौके पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डा. प्रबल सक्सेना, मनोज सक्सेना, अखिलेश श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, मधुसूदन श्रीवास्तव, इं. सौरभ खरे, संजीव खरे, संजीव सक्सेना, नितिन श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कोटेदार से परेशान
ललितपुर। ब्लाक जखौरा अंतर्गत ग्राम लागौन के लोगों ने डीएम ने शिकायती पत्र देकर राशन कार्ड बनवाने की मांग की है। इसमें कहा गया कि ग्राम के कई लोगों के अभी भी राशन कार्ड नहीं बने हैं। उन्होंने कोटेदार पर राशन वितरण में मनमानी का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र पर मुन्ना, जगभान, देशराज, करतार, अर्जुन, सुनील, छत्रपाल, जगदीश, अर्जुन, अरविंद, राम सिंह के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed