{"_id":"59876f494f1c1b812a8b46e8","slug":"151502048073-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन का इंजन फेल होने से संचालन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन का इंजन फेल होने से संचालन प्रभावित
Updated Mon, 07 Aug 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन का इंजन फेल होने से संचालन प्रभावित
ललितपुर। झांसी की ओर जाने वाली एक मालगाड़ी का इंजन ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर खराब हो गया। इस कारण यहां रुकने वाली गाड़ियों को प्लेटफार्म में परिवर्तन करके आगे बढ़ाया गया है।
रविवार करीब शाम सात बजे बीना से झांसी की ओर जा रही एक मालगाड़ी प्लेटफार्म नंबर तीन से गुजरी। अभी यह ट्रेन प्लेटफार्म से गुजर ही रही थी और इसके आधे से ज्यादा डिब्बे इंजन सहित आगे भी निकल गए कि तभी इस ट्रेन का इंजन फेल हो गया और यह प्लेटफार्म तीन पर ही रुक गई। तकनीकी अधिकारियों ने इंजन की खराबी को सुधारने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके चलते झांसी की ओर जाने वाली डाउन रूट की ट्रेनें प्रभावित रहीं। इसमें पठानकोट एक्सप्रेस, सदन एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस सहित कई थ्रू ट्रेन भी शामिल रहीं। ट्रेनों के प्लेटफार्म में परिवर्तन कर निकाला गया। समाचार लिखे जाने तक इंजन की समस्या दूर नहीं की जा सकी थी।