फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   151 lakh loan distributed

जिले में विभिन्न योजनाओं में बांटा 151 लाख रुपये का ऋण

Fri, 04 Dec 2020 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
151 lakh loan distributed
note.jpg - फोटो : note.jpg
ललितपुर। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चतुर्थ ऑनलाइन ऋण वितरण मेला पूरे प्रदेश में सभी जनपदों में आयोजित किया गया। इसमें जिले के कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी मेें विभिन्न योजनाओं के तहत 151 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जनपद के जिला उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित ऋण योजनाओं में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में लगभग 1.51 करोड़ का ऋण वितरण किया गया। कार्यक्रम में 05 लाभार्थियों को ऋण वितरण और पांच लाभार्थियों को टूलकिट वितरण किया गया। इसके पहले जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में जिला उद्योग केंद्र द्वारा बैंकों के सहयोग से मुख्यमंत्री युवा-स्वरोजगार योजना (एमवाईएसवाई) इस वित्तीय वर्ष 2020-21 में लगभग 500 लाख रुपये का ऋण वितरण कराया जा चुका है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) लगभग 294.20 लाख रुपये का ऋण वितरण के साथ एक जनपद एक उत्पाद योजना (ओडीओपी) में लगभग 51 लाख रुपये एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत रुपये 149.07 का ऋण वितरण कराया जा चुका है। जिला उद्योग केंद्र की योजनाओं में अब तक लगभग 500 लाख रुपये का ऋण जिले के बेरोजगार युवकों/भावी उद्यमियों को उपलब्ध कराया जा चुका है। कई इकाईयां चालू हो चुकी हैं, जिनमें लगभग 3000 लोगों का रोजगार सृजित होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, जिला अग्रणी प्रबंधक, उपायुक्त उद्योग एसके सूर्यवंशी, एनआईसी अधिकारी एवं ऋण लाभार्थीरानी झां, जशोदा, गंगाराम, संजीव तामियां, प्रदीप कुमार नागल एवं टूलकिट वितरण कार्यक्रम में शशिलता, मीना, जगदीश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed