फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   1500 workers will send to gorakhpur

एक और ट्रेन से 1500 श्रमिक पहुंचेगे गोरखपुर

Mon, 25 May 2020 11:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
1500 workers will send to gorakhpur
ललितपुर। अन्य राज्यों से आने वाले श्रमिकों को उनके गृह जनपद भेजने के लिए एक और ट्रेन गोरखपुर के लिए सोमवार को चलाई गई, जिसमें 1500 श्रमिकों को गोरखपुर रवाना किया गया। श्रमिकों की मदद के लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाएं भोजन, पानी लेकर रेलवे स्टेशन व अमरपुर मंडी पहुंचीं।
विज्ञापन

महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, पश्चिमी बंगाल आदि विभिन्न राज्यों से जनपद की सीमा में आए प्रवासी श्रमिकों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इन मजदूरों को बसों व ट्रेनों के माध्यम से उनके गृह जनपद भेजा जा रहा है। सागर जिला से होते हुए ललितपुर की सीमा में रोज हजारों की संख्या में प्रवासी श्रमिक पहुंच रहे हैं। इन श्रमिकों को अमझरा घाटी स्थित गोशाला में एकत्रित कर उन्हें बसों के माध्यम से अमरपुर मंडी लाया जा रहा है। जहां उनकी पीने का पानी और भोजन आदि की व्यवस्था जा रही है। यहां विभिन्न संस्थाएं भोजन व पानी लेकर पहुंच रही हैं, ताकि कोई भी श्रमिक भूखा या प्यासा न रहे। सोमवार को अमझरा घाटी में लगभग तीन हजार श्रमिक पहुंचे, जहां से प्रशान द्वारा उन्हें बसों के माध्यम से अमरपुर मंडी लाया गया। श्रमिकों को भोजन वितरण कराया गया। इसके बाद रेलवे प्रशासन से सोमवार को दो और ट्रेनें मांगी, जिस पर रेलवे ने एक ट्रेन का संचालन किया।
विज्ञापन

सोमवार को ललितपुर से गोरखपुर के लिए 04565 ललितपुर-गोरखपुर विशेष ट्रेन संचालित की गई। इसमें बैठकर 1500 श्रमिक गोरखपुर पहुंचेंगे। यह ट्रेन सोमवार की रात आठ बजे ललितपुर से गोरखपुर के लिए रवाना हुई। ट्रेन आने से तीन घंटे पूर्व रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ी कर दी गई और प्रशासन द्वारा पुलिस सुरक्षा में बसों के माध्यम से प्रवासियों रेलवे स्टेेशन पर लाया गया, जहां लाइन लगाकर श्रमिकों को रेलवे प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन तक ले जाया गया। यहां प्लेटफार्म पर सोशल डिस्टेंस के लिए गोले बनाए गए, जिनसे होते हुए श्रमिकों को पुलिस सुरक्षा के बीच ट्रेन में बैठाया गया। ट्रेन संचालन के लिए स्टेशन अधीक्षक जीडी वर्मा, रेल यातायात निरीक्षक डीके चतुर्वेदी, उपस्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार, जेई इलेक्ट्रिकल लक्ष्मीनारायण तिवारी, सीटीआई मनीष शुक्ला, राजू मालवीय, टीटीई शतेंद्र जैन के अलावा स्टेशन परअ सुरक्षा व प्रबंधन के लिहाज से सीओ सिटी केशवनाथ, थाना प्रभाशरी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला, महिला थाना प्रभारी नीतू सिंह, शक्ति मोबाइल टीम स्वाती शुक्ला, आरपीएफ थाना प्रभारी वीरेंद्र चौधरी, जीआरपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed