फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   150 galla buyers declayered

किसानों से खरीद को 150 गल्ला व्यापारी तय

Fri, 03 Apr 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
150 galla buyers declayered
ललितपुर। किसानों को उपज बेचने के लिए शासन के निर्देश पर विशिष्ट गल्ला मंडी अमरपुर को खोला गया है। जहां पर कोराना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए भीड़ को नियंत्रण करने के लिए सीमित लोगों की अंदर जाने की अनुमति दी गई है। वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग के पास सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक दिए जाएंगे। खरीद के लिए 150 गल्ला व्यापारियों को अनुमति दी गई है। शुक्रवार से किसानों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लॉकडाउन होने के किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वर्तमान में रबी की फसल पूरी तरह से पककर तैयार हो गई है। कटाई का समय चल रहा है। खरीफ फसल खराब होने से किसान की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। किसानों के पास कटाई व थ्रेसर के लिए भी पैसे नहीं थे। लॉकडाउन से गल्ला मंडी की आस भी खत्म हो गई थी। लेकिन, किसानों की समस्या को देखते हुए शासन ने कोरोना वायरस से बचाव करते हुए मंडी खोलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने गल्ला मंडी के 150 थोक व फुटकर व्यापारियों को चिह्नित कर लिया है। व्यापारियों को विशिष्ट गल्ला मंडी अमरपुर में ‘ए’ श्रेेणी की 104 व ‘बी’ श्रेणी की 46 दुकानें अस्थाई तौर पर आवंटित कर दी गईं है। अब किसान अपनी उपज लेकर अमरपुर मंडी में बेच सकेेंगे। किसानों के वाहनों की लोडिंग और अनलोडिंग का समय तय किया गया है। यह समय सुबह सात बजे से शाम को सात बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ कम करने का रखा गया ध्यान
- गल्ला मंडी में व्यापारियों को प्रवेश करने के लिए पास जारी किए जाएंगे। इस पास पर व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर, वाहन की संख्या और परिचय पत्र के साथ अनुमति दी जाएगी। मंडी में ट्रकों की लोडिंग-अनलोडिंग व प्रवेश - निकास की अनुमति शाम को सात बजे से सुबह सात बजे तक होगी।

- एक व्यापारी के साथ एक मुनीम, एक तौलने वाला व एक पल्लेदार रहेगा। इनका नाम, पता व मोबाइल नंबर सचिव को देना होगा।
- किसानों को अपनी उपज के साथ आधार कार्ड व परिचय पत्र लेकर आना होगा। ट्रैक्टर-ट्राली गल्ला मंडी में आने पर अधिकतम तीन व्यक्ति को ही आने की अनुमति होगी। इन्हें भी अपना परिचय पत्र साथ में लाना होगा।
किसानों को हो रही परेशानी को लेकर शासन के निर्देश पर गल्ला मंडी को खोला जा रहा है। इसमें सीमित लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी।
- संजय कुमार, मंडी सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed