फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   15 thousand bounty arrested for demanding extortion, pistol recovered

Lalitpur News: रंगदारी मांगने में 15 हजार का इनामी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

Thu, 17 Apr 2025 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
15 thousand bounty arrested for demanding extortion, pistol recovered
ललितपुर। रंगदारी मांगने के मामले में वांछित चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन

कोतवाली सदर में कुछ माह पूर्व रवि कुशवाहा, करन कुशवाहा के खिलाफ जुआ खेलने व शराब पीने के लिए दस हजार रुपये की मांग करने और मना करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी ने आरोपी रवि कुशवाहा के ऊपर बीस हजार व करन कुशवाहा के ऊपर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने रवि कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरा आरोपी करन कुशवाहा निवासी बड़ी नहर मोहल्ला चौका बाग वांछित चल रहा था। बुधवार को गोविंद सागर बांध पुंछा हाईवे के पास जैन मंदिर जाने वाले रास्ते के पास से पुलिस ने करन कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। करन कुशवाहा के खिलाफ कोतवाली सदर में 16 मुकदमे विभिन्न धाराओं के दर्ज हैं। संवाद懰
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed